28.1 C
Gondiā
Sunday, July 26, 2026
Home हिंदी खबरे स्वच्छ व पर्याप्त पानी उपलब्ध करें, शिवसेना (उबाठा) ने मजीप्रा को सौंपा...

स्वच्छ व पर्याप्त पानी उपलब्ध करें, शिवसेना (उबाठा) ने मजीप्रा को सौंपा ज्ञापन

0
43

गोंदिया. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष की ओर से गोंदिया शहर में हो रही भीषण जल समस्या एवं अनियमित जलापूर्ति को लेकर महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण कार्यालय में निवेदन सौंपा गया। शिवसेना जिला संगठिका श्रीमती रुपाली रोटकर के नेतृत्व में दिए गए इस निवेदन में नागरिकों को नियमित, स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई।

blank

निवेदन में कहा गया कि शहर के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो चुकी है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान निकालने की मांग प्रशासन से की गई। इस दौरान शिवसेना पदाधिकारी, शिवसैनिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों मटका फोड़कर प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

blank