36.8 C
Gondiā
Sunday, June 28, 2026
Home हिंदी खबरे फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन प्रोजेक्ट को नई गति मिलने की उम्मीद

फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन प्रोजेक्ट को नई गति मिलने की उम्मीद

0
24

नागपुर – फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन प्रोजेक्ट को फिर से जीवित करने के लिए फ्रांस से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पहुंची है, जिससे लंबे समय से अटके इस प्रोजेक्ट को नई गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। विशेषज्ञ टीम के नेतृत्व में केबल नेटवर्क (करीब 65,000 मीटर), पंप सिस्टम और लाइटिंग व्यवस्था की गहन जांच की जा रही है, साथ ही 250 से अधिक LED लाइट्स लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की मरम्मत, जरूरी उपकरणों की खरीद और तकनीकी सुधार तय किए जाएंगे, जिससे दो साल से ठप पड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को फिर से चालू करने का रास्ता साफ हो सकेगा।