25.1 C
Gondiā
Tuesday, August 11, 2026
Home हिंदी खबरे गोंदिया स्टेशन में चलाया गया नाकाबंदी टिकट जांच अभियान;1 लाख 45 हजार...

गोंदिया स्टेशन में चलाया गया नाकाबंदी टिकट जांच अभियान;1 लाख 45 हजार का जुर्माना वसूला गया

0
3

नागपुर:- टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में
यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के
मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अरबिंद कुमार साव के नेतृत्व में गोंदिया स्टेशन में दिनांक 10 अगस्त 2026 को
नाकाबंदी टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टीटीई, एवं एमटीएस स्टाफ शामिल थे।इस अभियान में कुल 249 मामलों से 1 लाख 45 हजार 575 रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए । जिसमें बिना टिकट के 131 मामले से 1,04,960 रुपए, अनियमित टिकट के 50 मामले से 33,715 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 68 मामले से 6900 रुपए शामिल है |रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। रेलगाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें।

blank