36 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home गुन्हेवार्ता चरित्र के संदेह पर पत्नी की हत्या

चरित्र के संदेह पर पत्नी की हत्या

0
27

blank

जलाऊ लकड़ी एकत्रित करने के दौरान नदी किनारे कुलहाड़ी से पति ने किया वार
गोंदिया,दि.१२_- चरित्र पर संदेह कर पत्नी को मौत के घाट उतार देने की घटना रावणवाड़ी पुलिस थानांतर्गत ग्राम खातिया नदी परिसर में ११ जून को घटित हुई है। पति ने कुलहाड़ी से पत्नी पर वार कर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना में शामिल पति को रावणवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खातिया निवासी शंकर हेकडु मेश्राम (४७) व उसकी पत्नी निर्मला मेश्राम दोनों ही जलाऊ लकड़ी एकत्रित करने हेतु खातिया परिसर में स्थित नदी किनारे गए थे कि उसी दौरान पति शंकर मेश्राम ने पत्नी के चरित्र पर संदेह कर कुलहाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना की शिकायत विजय शंकर मेश्राम ने रावणवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज की है। रावणवाड़ी के थानेदार सचिन सांडभोर ने घटना की जानकारी गलते ही घटना स्थल का मुआयना कर हत्या में शामिल शंकर को गिरफ्तार कर शव को विच्छेदन हेतु शासकीय अस्पताल भेज दिया। परिजनों को शव विच्छेदन के बाद शव सौंप दिया गया है। आगे की जांच रावणवाड़ी पुलिस कर रही है।

blank