23.3 C
Gondiā
Wednesday, August 19, 2026
Home गुन्हेवार्ता पाथरी के नाले में बालक डूबा

पाथरी के नाले में बालक डूबा

0
38

गोंदिया,दि.01ः- गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत पाथरी/हिवरटोला के नाले के पानी में नहाने के गया बालक गहरे पानी में जाकर डूब गया। घटना ३० सितंबर को शाम ५ बजे के दौरान सामने आयी। बालक का नाम पाथरी/भुताईटोला निवासी अजय शोभीलाल बिसेन (१५) बताया गया है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों के माध्यम से अजय को ढुंडने का कार्य शुरु था। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि भुताईटोला निवासी बलिराम बिसेन की मृत्यु हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार पाथरी/हिवरटोला के शमशान घाट पर किया जा रहा था। बता दें कि मृतक बलिराम बिसेन का अजय नाती था। अजय भी इस अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। पश्चात वह नाले के पानी में नहाने के लिए उतरा। लेकिन वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। घटना निर्देश में आते ही उपस्थित नागरिकों ने उसे खोजना शुरु कर दिया। इस घटना की जानकारी गोरेगांव पुलिस, तहसीलदार एवं जिला आपदा प्रबंधन विभाग को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक अजय की खोज गोताखोरों के माध्यम से शुरु थी। बता दें कि अजय गोरेगांव में स्थित पी.डी. रहांगडाले विद्यालय में कक्षा १०वीं का छात्र है।