26.6 C
Gondiā
Tuesday, August 4, 2026
Home हिंदी खबरे मुरदोली जंगल में घायल अवस्था में मिला नीलघोड़ा

मुरदोली जंगल में घायल अवस्था में मिला नीलघोड़ा

0
47

गोंदिया,23 दिसबंर- गोरेगांव तहसील के मुरदोली के जंगल में घायल अवस्था में नीलघोड़ा पाया गया। घटना २२ दिसंबर की सुबह के दौरान सामने आते ही गोरेगांव वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित निकालकर पशु वैद्यकीय अधिकारियों के नियंत्रण में रखा गया है। बता दें कि मुरदोली जंगल नागझिरा अभयारण्य एवं चुलबंध जलाशय से सटा हुआ है। वहीं इस जंगल से लगभग ६ किमी तक राज्य मार्ग गुजरता है। कई बार मार्ग पार करते समय वन्यजीव वाहनों की भेंट चढ़ जाते हैं। इस मार्ग पर अब तक अनेक दुर्घटनाओं में कई वन्यजीव अपनी जान गंवा बैठे हैं। २२ दिसंबर को सुबह के दौरान नीलघोड़ा वन्य प्राणी कहीं इसी राज्य मार्ग को पार करते समय फिसल तो नहीं गया? जिस वजह से वह बुरी तरह से घायल अवस्था में जंगल में पड़ा हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आरएफओ जाधव, क्षेत्र सहायक वैशाली भलावी, गोरेगांव पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक दसुरकर तथा वन विभाग एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल नीलघोड़े पर सुरक्षित उपचार करने हेतु पशु वैद्यकीय अधिकारी डा. पाथोड़े को घटना स्थल पर बुलाया गया। जहां पर उन्होंने उस पर उपचार कर जब तक वह ठीक नहीं हो जाता, तब तक मुरदोली के नर्सरी में रखने की जानकारी दी गई है।