31.3 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे बेआश्रितो के लिये खिदमत ग्रुप ने बढ़ाये कदम

बेआश्रितो के लिये खिदमत ग्रुप ने बढ़ाये कदम

0
54

अब शहर में कोई ठंड से नही ठिठुरेगा…;शहर के अनेक स्थानों में बेसहाराओं को वितरित किये कम्बल

गोंदिया,दि.२७।शहर में मदद के लिए उठने वालो हाथो की संख्या बढ़ रही हैं। आज गोंदिया में कोई भूखा नहीं, कोई प्यासा नही और कोई ठंड से ठिठुर नही रहा है। इन सब के लिये अनेक सामाजिक संस्थायें अपने कदम आगे बढ़ाकर खिदमतगार बनकर सामने आ रही है और उन भूखे, प्यासे और ठंड से कांप रहे बेआश्रितो का सहारा बन रही है।
इन दिनों अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ खिदमत ग्रुप भी बढ़चढ़कर सामने आ रहा है। खिदमत ग्रुप इस समय कड़ाके की ठंड से गुजर रहे बेसहाराओं की मदद के लिये आगे बढ़ रहा है। ग्रुप के सदस्य अनीस खान बताते है कि ये ग्रुप युवाओ का ग्रुप है, जिसके माध्यम से हर सामाजिक कार्यों का दायित्व निभाया जा रहा है।
उन्होंने कहा ग्रुप के सदस्यों ने स्वयं अपनी राशि खर्च कर अनेको जरूरतमंदों के लिये सैकड़ो कम्बलों की व्यवस्था की है। जिसका मकसद जरूरत मंदो को उसका लाभ देना है। 25 दिसम्बर को गोंदिया रेल्वे स्टेशन, केटीएस हॉस्पिटल, बस स्टैंड, गंगा बाई हॉस्पिटल आदि स्थानों पर बेआश्रितो को ठंड से बचने हेतु कम्बल वितरित किये गए।
उन्होंने कहा, गोंदिया शहर में कही भी कोई व्यक्ति ठंड से ठिठुरता हुआ दिखाई देता है तो कोई भी दयावान व्यक्ति ख़िदमत ग्रुप गोंदिया के 9326402009 , 9923489137 ,7770086786 ,9021881529 मोबाइल नम्बर पर रात 9 बजे से रात 12 बजे तक जानकारी देकर उसका लोकेशन बता सकता है। हम तत्काल उस व्यक्ति को मदद करने का प्रयास करेंगे।सरहानीय प्रयास करने वालो में खिदमत ग्रुप के अनीस खान, जफर अली, समीर शेख, परवेज शेख, राशिद अली, नोशाद शेख, साकिब शेख, मोन्टी शेख, तौसीफ पठान, वसीम शेख, आवेस पटेल, अज़हर खान, राजिक खान, बाबा खान, टीपू खान, माहिर शेख , नोमान खान, शादाब शेख, आदिल शेख प्रयासरत है।