28.1 C
Gondiā
Saturday, August 15, 2026
Home हिंदी खबरे आमगांव पहुची डाॅ किरसान की जनसंपर्क यात्रा

आमगांव पहुची डाॅ किरसान की जनसंपर्क यात्रा

0
41

आमगांव – संवाददाता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी मे लगे गडचिरोली / चिमुर लोकसभा क्षेत्र के संभावित काँग्रेस प्रत्याशी अॅड.एन.डी.किरसान द्वारा सिरोंचा से सालेकसा व्हाया चिमुर – ब्रम्हपुरी तक जनसंपर्क यात्रा ” मिशन लोकसभा ” निकाली गयी है. उक्त यात्रा सिरोंचा,ब्रम्हपुरी,आरमोरी,चिमुर,गडचिरोली विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर देवरी तालुका से आमगांव पहुची. यह जनसंपर्क यात्रा आमगांव तालुका मे आज जनसंपर्क अभियान कर कांग्रेस ने पिछले साठ वर्षो मे जो विकास कार्य किया है. उसकी विस्तृत जानकारी जनता तक पहुचाने का काम कर रही है.पिछले दो माह से डाॅ. एन.डी.किरसान द्वारा स्वयंम् लिखित किताब ‘ उलगुलान” मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पुर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी,राजीव गांधी,सरदार वल्लभभाई पटेल आदी काँग्रेस नेताओंके द्वारा किये गये देश के लिये बलिदान की जानकारी ईकठठा कर कांग्रेस को मजबुत करने का प्रयास कर रहे है.सुत्रों के अनुसार गडचिरोली/चिमुर लोकसभा क्षेत्र मे एकमात्र काँग्रेस के संभावित प्रत्याशी- अड.एन.डी.किरसान है.लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के दो माह पुर्व से काँग्रेस पार्टी के विचार जनता तक पहुचाने का काम कर रहे है. बताया जा रहा है की आमगांव तालुका मे जनसंपर्क यात्रा करने के पश्चात सालेकसा तालुका मे भ्रमन कर समाप्ती होगी.