25.3 C
Gondiā
Saturday, August 1, 2026
Home हिंदी खबरे *समाज सुविधा केंद्र तथा वाचनालय हेतू विधायक निधी मंजूर

*समाज सुविधा केंद्र तथा वाचनालय हेतू विधायक निधी मंजूर

0
102

गोंदिया,१२ जून- स्थानिक गौतम नगर बाजपाई वार्ड के सम्यक सम्बुद्ध बुद्ध विहार क समाज सुविधा केंद्र तथा विद्यार्थियों के लिये वाचनालय भवन निर्माण हेतू आमदार गोपालदास जी अग्रवाल द्वारा 3 लाख रुपए विधायक निधी के तौर पर मंजूर किये गये। दलित बस्ती योजना के अंतर्गत आनेवाले इस क्षेत्र मे समाज भवन तथा वाचनालय की आवश्यकता की बात को लेकर जयभिम जनजागृती मंडल द्वारा लिखित आवाहन पर ध्यान देते हुये हाल ही मे आयोजित सम्यक सम्बूद्ध बुद्ध विहार की बैठक में माननीय आमदार साहब के सुपुत्र प्रफुल जी अग्रवाल ने निधी उपलब्ध कराने की घोषणा की तथा जल्द ही भवन निर्माण कार्य सुरु करने के आदेश जारी कर दिये। इस अवसर पर अफजल शाह (छन्नु भाई), सम्यक सम्बुद्ध बुद्ध विहार कमेटी के पदाधिकारी अतुल सतदेवे, बाबुराव जनबंधू, पूर्व पार्षद हेमंत बडोले, कार्तिक रामटेके, तैसीम शाह, राहुल वालदे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।