गोरेगांव,4 सितम्बर।आदिवासी विकास व वन राज्यमंत्री डॉ परिणय फुके के हस्ते आज गोरेगाव-मोरगाँव अर्जुनी विधानसभा क्षेत्र के बीच मुंडिपार ग्राम में 8 करोड़ 32 लाख रुपयों के रोड रास्तो का भूमिजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक राजकुमार बडोले प्रमुखता से उपस्थित थे।पालकमंत्री ने कहा कि, इस क्षेत्र में जो कार्य पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले के प्रयासों से साढ़े चार में किये गए है उतने कार्य 50 साल में नही हुए है। पालकमंत्री ने कहा 1 हजार करोड़ से अधिक के कार्य इतने बड़े पैमाने में इस क्षेत्र में किया जाना सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है।
पालकमंत्री श्री फुके ने कहा कई वर्षों से बंद नवेगांव- नागझिरा अभ्यारण का मुरदोली प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए प्रारम्भ किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगो को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। उन्होंने कहा अगर ये संभव करना है और शेष कार्यो को अंजाम देना है तो बस साथ व आशीर्वाद प्रदान करे।पालकमंत्री ने 12 करोड़ के रास्ते के कार्य मे वनविभाग की पेचदगी को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया साथ ही इस क्षेत्र को अत्यधिक विकसित करने का भरोसा जताया।
पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने उनके प्रयासों से किये गये कार्यो की जानकारी प्रदान की व पालकमंत्री के माध्यम से अन्य रुके हुए कार्यो को पूर्ण करने की जिम्मेदारी ली।इस अवसर पर लक्षमीकांत बारेवार, लक्षमन भगत, सुधीर मानकर, कार्यकारी अभियंता सा.बा. मिथिलेश चौहान, मुंडिपार के सरपंच सुमेंद्र धमगाये, प्रह्लाद भोयर, हर्ष मोदी आदि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





