गोंदिया। पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के गोंदिया आगमन के दौरान शासकीय विश्राम गृह में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप असोसिएशन के पदाधिकारियों ने पालकमंत्री से भेंट की और हाल में नैसर्गिक आपदा और बाढ़ से जूझ रहे कोल्हापुर व सांगली जिले के पीड़ितों के सहायतार्थ असोसिएशन ने मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु 51 हजार की राशि का धनादेश पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके को सौपा।
पालकमंत्री ने इस कार्य की सरहाना करते हुए इसे संघ का अभिनंदन किया व धनादेश स्वीकार कर इसे सही मायने में मानवता का रूप दिया।इस दौरान गोंदिया जिला इंडियन ऑयल असोसिएशन के आशीष बारेवार( अध्यक्ष नपं गोरेगांव), मुकेश अग्रवाल, सुनील गुल्लर, ओम पटले, मंगतसिह होरा, तपस जायसवाल, सुजीत जायसवाल, हरिहर मानकर, जितेंद्र असाटी, राजेश राणे, राजकुमार जैन आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।





