गोंदिया,11 सितंबरः- जिले के गैरराजनितीक युवाओ की आवाज संगठन ने आज बुधवार को गोंदिया पंचायत समिती की सभापती माधुरी हरिणखेडे इन्हे ज्ञापन सोंपकर ग्रामीण अंचल मे ग्रामसेवक एंव संगणक परिचालक के आंदोलन से हो रही परेशानी को दूर करने की मागं की है.संगठन के अध्यक्ष सचिन रहागंडाले के नेतृत्व मिले शिष्टमंडल ने ग्रामसेवक एंव संगणक परिचालक को का चल रहे आंदोलन की सुध लेकर समस्या हल कर जनता को सहुलियत प्रदान की जाय.वैसेही आम नागरिक को सरकारी कामकाज के लिय लग रहे प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने हेतू पहल करे.संगणक परिचालको का वेतन 14 वे वित्त आयोग के निधी से दिया जाय आदी समस्यापर इस वक्त चर्चा की गयी.ज्ञापन देते वक्त पंचायत समिती सदस्य गुड्डू लिल्हारेवैसेही संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे.





