30.6 C
Gondiā
Monday, August 3, 2026
Home हिंदी खबरे CFL बल्प से मुक्त होगा गोरेगांव शहर -नगराध्यक्ष इंजी. आशीष बारेवार

CFL बल्प से मुक्त होगा गोरेगांव शहर -नगराध्यक्ष इंजी. आशीष बारेवार

0
48

गोरेगाव शहर में हर पोल पर लगेंगे LED लाईट |
गोरेगाव,15सिंतबरः- नगर पंचायत अंतर्गत EESL के माध्यम से सभी स्ट्रीट लाईट अब LED में परिवर्तित किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है । ज्ञात हो की नगराध्यक्ष इंजी. आशीष बारेवार सुरुआत से ही इस बात पर विशेष ध्यान दे रहे,की शहर में किसी भी क्षेत्र में अँधेरा ना रहे क्यूँकि महिला व बाल सुरक्षा की दृष्टि से यह काफ़ी महत्वपूर्ण है। और इसी उद्देश से आज शहर में अब तक इस्तेमाल किए जाने वाले CFL लाईट की जगह LED लाईट लगाने का काम शुरू किया गया है। जिस से बिजली की खपत भी ४० % तक काम होने की उम्मीद है जिस से नगर पंचायत कम बिजली बिल का भुगतान करना होगा । EESL के माध्यम से शहर में लघभग १५०० नए LED लाईट लगाए जाएँगे जिस से पूरा शहर अब CFL लाईट मुक्त हो जाएगा l

ज्ञात हो की इस से पहले भी नगराध्यक्ष बारेवार शहर को रोशनी से जगमगाने के अपने वादे को पूरा करने के प्रयासों में लगे रहे है – शहर में लगभग २४० नए खम्बे उन स्थानो पर लगाए गए थे जंहा अब तक स्ट्रीट लाईट नहीं पहुँची थी । साथ ही प्रमुख मार्गों पर LED लाईट भी कुछ स्थानो पर लगाई गयी थी । इसके अलावा शहर के कुछ क्षेत्र ऐसे थे जंहा कंडक्टर तार ना होने की वजह से स्ट्रीट लाईट नहीं लगाई जा सकती थी, वंहा भी अब तार दल कर लाईट लगाने कार्य किया गया है। इसके अलावा विधायक विजय राहांगडाले इनके निधि से शहर में ३ स्थानो पर सोलर हाइमोस्ट लाईट भी लगाए गए है। इसके अलावा स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने हेतु अनेक स्थानो पर सर्किट ब्रेकर भी लगवाए गए है ।जिस से किसी एक भाग में समस्या होने पर पूरे शहर की लाईट बंद नहीं होती।

EESL द्वारा LED लाईट लगाने का कार्यप्रभाग क्र १७ ( इंदिरा नगर ) से शुरू किया गया।इस अवसर पर नगराध्यक्ष इंजी आशीष बारेवार,उपाध्यक्ष सुरेश राहांगडाले,सूरी साखरे, उदाराम ठवरे, अनील राउत,खड़के आदी पदाधिकारी एव नागरिक उपस्थित थे। नागरवासियो से सहयोग की अपील है। और आपके प्रभाग में CFL को LED में चेंज करने के कार्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए। हेल्पलाइन नंबर – 07448112131 पर सीधे नगराध्यक्ष तक अपनी बात पहुँचा सकते है।