गोंदिया। नागपुर से सिकंद्राबाद तक चलने वाली ट्रेन क्रमांक 12771 एवं 12772 को नागपुर से आगे बढ़ाते हुए इसे रायपुर तक विस्तारित करने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने जारी कर दी है। इसका पत्र 17 दिसम्बर 2019 को कोचिंग रेलवे बोर्ड के उपसंचालक विवेककुमार सिन्हा द्वारा रेल महाप्रबंधक दपुमरे को भेजा गया और ये ट्रैन 23 दिसंबर से प्रारम्भ होंगी।
जानकारी के अनुसार दुर्ग, गोंदिया, नागपुर होते हुए हैदराबाद, सिकंद्राबाद तक ट्रेन को शुरू करने को लेकर अनेक वर्षों से ट्रेन की मांग की जा रही थी और इसे कई बार रेल मंडल की समिती में सदस्यों ने मांग रखी थी। मांग में बताया गया था कि यहां से हजारों यात्री है जो आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्यो में सफर करने यात्रा करते है। परंतु सीधे ट्रैन न होने से उन्हें ट्रैन बदलकर जाना पड़ता था। रेल मंत्रालय ने इन्ही यात्री असुविधाओं को देखते हुए सिकंद्राबाद जाने वाली ट्रेन को नागपुर से आगे बढ़ाते हुए इसे रायपुर तक कर दिया । जिसका परिचालन आगामी 23 दिसंबर से प्रारंभ होगा ।
मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य एड. योगेश अग्रवाल बापू, चंद्रकांत पांडे ने बताया कि इस ट्रेन के रायपुर तक विस्तार किये जाने से हमें खुशी है। इस ट्रेन के समय के अनुसार रायपुर से दोपहर 4.30 को सिकंद्राबाद के लिए चलने वाली ट्रेन क्र. 12772 गोंदिया में रात्रि 8.15 बजे (अनुमानित) तक पहुचेगी जो सप्ताह में तीन दिन मंगल, गुरु, शनि। वही सिकंद्राबाद से रात 10.15 बजे छूटकर रायपुर आने वाली ट्रेन क्र. 12771 गोंदिया सुबह 9.50 ( अनुमानित) बजे पहुचेगी। ये सप्ताह में तीन दिन सोम, बुध, शुक्र को प्रारंभ होंगी।
उन्होंने जानकारी दी कि इस ट्रेन को गोंदिया तक विस्तार करने की मांग अनेको वर्षो से उठ रही थी, परन्तु गोंदिया-जबलपुर बड़ी लाइन काम पूर्ण होने पर यहाँ पहले ही ज्यादा व्यस्त ट्राफिक होंगा, इसलिए इस ट्रेन को रायपुर तक विस्तार किया गया है। हमे खुशी है कि इस ट्रेन को दपुमरे जोन को दिया गया। जिसके लिए हम कई वर्षों से प्रयासरत थे ।





