27.4 C
Gondiā
Friday, June 26, 2026
Home हिंदी खबरे खोलगड मे दबंग पटेलों की मनमानी;दहशत के छाये मे गरिब परिवार

खोलगड मे दबंग पटेलों की मनमानी;दहशत के छाये मे गरिब परिवार

0
49

आमगांव,17 जनवरीःःसालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत आ रहे ग्राम  खोलगड के एक गरिब परिवार पर दबंग पटेल परिवार की खुलेआम दादागिरी .गुंडागर्दी के चलते दहशत के छाये मे गरिब परिवार न्याय की गुहार कर रहा है! लेकिन आम जनता की सुरक्षा के लिए नियुक्त पुलिस दहशत फैलाने वालों की जी हुजुरी कर रही है। – खोलगड के अन्याय .अत्याचार ग्रस्त भावेश रहांगडाले एवं सरोज रहांगडाले ने नैवेद्यम रेस्टोरेंट मे आयोजित पत्रकार परिषद मे अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि सालेकसा तालुका के खोलगड मे मुंडीपार मार्ग पर गट क्र .504 मे हमारा मकान है। उस मकान के सामने महिला पुलिस पटेल  सौ .कुसमनबाई ओमकार रहांगडाले का परिवार गोबर,कचरा डालकर हमारे स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे है।
गोबरकचरा डालने पर हमने मनायी किया,तो जेसीबी मशीन से हमारे मकान के सामने की जमीन साफ कर वहा पर तार का कम्पाउंड बनाने की कोशिश कर रहे है। पिडित लोगो ने बताया कि घटना दि.4 जनवरी 2020 के रात्री 3 बजे के करीब आरोपी आत्माराम गिरधारी रहांगडाले,गजेन्द्र वासुदेव रहांगडाले,लेखराज गिरधारी रहांगडाले यह तिनो ने हमारे मकान मे रखे 10 कट्टे धान . एवं कृषि संबंधी औजारो ट्रेक्टर क्र. M.H.35.G.8120 मे चोरी कर ले गये ।चोरी की रिपोर्ट देने सालेकसा पुलिस थाने मे दि. 5 जनवरी को गये,.तो रिपोर्ट लेने से पुलिस ने इंकार कर थाने से भगा दिया ।
जब हम अपने गांव खोलगड पहुचे तो हमारे मकान के सामने तार का कम्पाउंड बनाने के लिए आरोपी  आत्माराम गिरधारी रहांगडाले,गजेन्द्र वासुदेव रहांगडाले,लेखराज गिरधारी रहांगडाले,सौ. कुसमनबाई ओमकार रहांगडाले,खेलनबाई गिरधारी रहांगडाले, भुरकनबाई वासुदेव रहांगडाले एवं गुनवंताबाई आत्माराम रहांगडाले  आयी और अतिक्रमण करने लगे ।
इसका हमने विरोध किया ।तो उपरोक्त सातो लोगोके हमारे को मारा – पिटा इस घटना की रिपोर्ट पुलिस मे दर्ज करायी । भावेश रहांगडाले एवं सरोज रहांगडाले ने बताया कि तिन .चार दिनो पश्चात पुलिस हेड कांस्टेबल चिरवतकर .आया और हमको उल्टा धमकाया,कहने लगा कि आत्माराम पटेल वगैरो को अतिक्रमण करने दो। इनके बिच मे नही आना  नही तो बहोत महगा पडेगा ।
महीला पुलिस पटेल कहती है  अगर मेरे परिवार के लोग अतिक्रमण नही करेगे।तो मै अतिक्रमण करूंगी  हमारा कोई कुछ नही बिगाड सकता। पुलिस से मेरी पहचान है,भावेश रहांगडाले एवं सरोज रहांगडाले ने बताया कि विगत 15 दिनो से इन दबंग पटेल परिवार ने हमारी निंद उडा दी है। हमारा पुरा परिवार दहशत मे है,हमारे मकान के सामने पटेल परिवार गोबर खात .कचरा फेक रहा है! इनके अतिक्रमण से मकान मे जाना मुश्किल हो रहा है।  फिर भी सालेकसा की पुलिस अन्याय ग्रस्त लोगोकी मदत करने के अलावा अन्याय करने वाले को साथ दे रही है।
हमारे मकान से रात्री मे धान एवं कृषि संबंधी औजारे चोरी कर ले जाने पर भी पुलिस हमारी रिपोर्ट नही लिया । वास्ते हमने पोस्ट के मार्फत पुलिस को रिपोर्ट भेजा है। बताया गया है की खोलगड से मुंडीपार जाने वाला मार्ग यह सार्वजनिक बांधकाम उपविभाग (जि.प )आमगांव के अंतर्गत आता है! यह मार्ग पिडित परिवार के मकान के सामने है! उस पर आत्माराम रहांगडाले अपने परिवार को लेकर अतिक्रमण कर रहा है! इसी परिवार की महिला पुलिस पटेल सौ. कुसमनबाई ओमकार रहांगडाले है इसका लाभ उठाकर गरिब परिवार के मकान के सामने अतिक्रमण कर रहे है। यह आत्माराम रहांगडाले परिवार की दादागिरी .गुंडागर्दी नही तो क्या है ? फिर भी सालेकसा पुलिस गुनहगारोको पनाह दे रही है!
भुक्तभोगी अन्याय अत्याचार ग्रस्त  भावेश रहांगडाले एवं सरोज रहांगडाले ने जिला पुलिस अधीक्षक गोंदिया, उपविभागीय अधिकारी देवरी,सार्वजनिक बांधकाम उपविभाग( जि.प )आमगांव,तहसीलदार सालेकसा एवं क्षेत्रीय विधायक  सहषराम कोरोटे. को लेखी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। अब आगे देखना है कि गरिब परिवार को कौन न्याय दिला पाता है।