नागपुर:जिले में रामटेक तालुका के मानापुर -भोजापुर मे जब सामाजिक न्याय विभाग में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से वाचनालय को मंजूरी दी तो गांव में रहने वाले जातिवादी लोग खुलकर सामने आए। और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से बनने वाले वाचनालय का विरोध किया। आजादी के 78 वर्ष के बाद भी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम के प्रति नफरत कम नहीं हुई। गंदी और बददी भाषा में भोजापुर में बौद्धो को अपमानित किया जाता हैं। सभी प्रकार की कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद भी नहीं होने दे रहे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से वाचनालय! जातिवादी लोग। कहते हैं गांव में हमारी संख्या ज्यादा है अल्पसंख्यक बौद्ध है तो उनकी बात क्यों सुनी जाए? गांव के सरपंच ,सचिव और बीडियो जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं । कहते हैं सरकार हमारी है रामटेक का आमदार हमारा है। तो हम अपने मर्जी से जो चाहे वह करेंगे। बहुजन समाज पार्टी की टीम ने कुछ दिन पहले गांव में बौद्ध लोगों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया था। उसके बाद बहुजन समाज पार्टी रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के इंचार्ज किशोर गेडाम उर्फ भाऊसाहब ने महाराष्ट्र राज्य के पुलिस महासंचालक को निवेदन देकर भोजापुर गांव में चल रहे जातिवाद के खिलाफ शिकायत की थी। राज्य के पुलिस महासंचालक ने भोजापुर प्रकरण के बारे में जायजा लेने की कोशिश करने पर रामटेक पुलिस ने राज्य के पुलिस महासंचालक को गुमराह करने की कोशिश की।भोजापुर के सच्चाई को छुपाया। आज बहुजन समाज पार्टी नागपुर जिले के अध्यक्ष मा. योगेश लांजेवर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने नवनियुक्त रामटेक के पुलिस निरीक्षक थोरात इनकी भेंट कर निवेदन सोपा। निवेदन में शिष्टमंडल ने साफ कहा संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम को लेकर बौद्धो को चिढ़ाना, उनके भावनाओं को दुखाना, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से बनने वाले वाचनालय का विरोध करना, जातिवाद को बढ़ावा देना। हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिष्टमंडल ने अनुसूचित जाति -जनजाति अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत दोषियों पर मामले दर्ज करने की मांग की। शिष्टमंडल में रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के इंचार्ज किशोर गेडाम उर्फ भाऊसाहब, नागपुर जिले के उपाध्यक्ष फिरोज खान, वाहतूक शाखा के अध्यक्ष आदिल भाई, नागपुर जिला सचिव सुमित एस. चौहान, नागपुर शहर सचिव सुमित चव्हाण,रामटेक विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश फुलझेले, भोजपुर के निवासी निकिता बोरकर, रंजीता गजभिए, कांचन उके, अर्चना गजभिए, अशोक गजभिए, शैलेश गजभिए आदि इस मौके पर उपस्थित थे।





