दंतेवाड़ा(विशेष सवांददाताः): छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है. बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर मुखबीर का आरोप लगाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया. नक्सलियों ने मारने के बाद ग्रामीण के शव बरसूल के मंगनार रोड गुफा चौक के पास फेंक दिया. हत्या करने के बाद नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं. नक्सलियों ने इस इलाके में कई जगह झाड़ों में पर पर्चे लगाकर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण को मौत के घाट उतारने जैसी बातें भी लिखी हैं. इस हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है.पुलिस सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए घटनास्थल पहुंचेगी और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. लगातार इन इलाकों में नक्सली ग्रामीणों के हितेषी अपने आपको बता रहे हैं और लगातार मुखबिर का आरोप लगाते हुए कई ग्रामीणों को अब तक मौत के घाट उतार चुके हैं.





