गोंदिया,20 अप्रेलः-राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव राज्यसभा सासंद प्रफुल पटेल इन्होने आज गोंदिया पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय मे जिलाधिश डाॅ.कादबंरी बलकवडे,पुलिस अधिक्षक मंगेश शिंदे एंव मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.राजा दयानिधी इनसे सोशल डिस्टंस रखकर चर्चा की । विशेष यांने जिले की समस्या को ध्यान मे रखकर सासंद पटेल ने महाराष्ट्र शासन से विशेष अनुमती लेकर रविवार 19 अप्रेल को सबेरे 11 बजे मुंबई स्थित वरली निवासस्थान से गोंदिया के लिये अपनी कार से रवाना हुये। 19 अप्रेल को सबेरे 11 बजे बायरोड निकले सासंद पटेल के साथ उनकी पत्नी वर्षा पटेल भी थी,उन्होने अपने साथ ही खानपान की व्यवस्था लेकर सफर सुरु किया वह रात 2 बजे के करीब गोंदिया पहुंचकर खत्म हुवा.गोंदिया पहुंचते ही सासंद पटेल ने जिलाधिस कार्यालय की और प्रस्थान कर प्रमुख अधिकारीयो से चर्चा की।
आज की इस चर्चा में प्रमुखता से प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु की जा कार्यवाही, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था व कार्यवाही, राशन दुकानों से नियमित राशन वितरण, राशन की काला बाजारी पर कठोर कार्यवाही करने, बैंको द्वारा शाषन से प्राप्त विविध योजनाओ की राशि का गरजु नागरिको को वितरण, जिले के किसानों को फसल हेतु पानी की सिंचन प्रकल्पों से समुचित व्यवस्था, शिव भोजन थाली की स्थिति, सुरक्षा व कायदा व्यवस्था, गणेशनगर परिसर में लॉक डाउन व सील किए गए क्षेत्र में रियायत, किसानों को धान का चुकारा व बोनस , संपूर्ण जिले में सैनिटाइजेशन , शहर में साफ सफाई, जिले के हॉस्पिटलो व प्राथमिक आरोग्य केंद्रों में आवश्यकता अनुसार पर्याप्त सुविधा व स्टाफ की उपस्थिति, मांनमोड़ी रोग से किसानों की धान व अन्य विविध फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कर सरकार को अहवाल प्रेषित करे ताकी किसानों के हित में कार्य हो सके इस खुलकर चर्चा की गई । किसानों के धान के चुकारे व बोनस के विषय मे सासंद पटेल ने राज्य के अन्न व पुरवठा सचिव संजय खंडारे से फ़ोन पर चर्चा की । गोंदिया में कोरोना की टेस्ट लैब के उपकरण उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया । आज की इस चर्चा में सभी विषयों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।





