40.1 C
Gondiā
Wednesday, June 17, 2026
Home हिंदी खबरे उज्जैन के थाना प्रभारी की कोरोना वायरस से मौत

उज्जैन के थाना प्रभारी की कोरोना वायरस से मौत

0
73

उज्जैन,21 अप्रेलः- मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस से एक थाना प्रभारी की मौत हो गई है। बीते 12 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल कोरोना वायरस से संक्रमित थे। मिली जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल अमर कॉलोनी में कंटेंटमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे थे।इस दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गए । उनका इलाज इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पिछले 12 दिनों से थाना प्रभारी यशवंत पाल भर्ती थे। जब वह यहां आए तब उनकी स्थिति काफी क्रिटिकल थी और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उज्जैन के एडिशनल एसपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि पाल हमारे बीच नहीं रहे। बता दे कि थाना प्रभारी 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनके संपर्क में आए 12 पुलिसकर्मियों को करंटटाइन कर दिया गया था। बता दें कि इंदौर में बीते सोमवार को 18 नए पॉजिटिव केस पाए गए। जिसके बाद यहां कुल मरीजों की संख्या 915 पहुंच रही है। वहीं अगर मध्य प्रदेश के आंकड़ों की बात करें तो यहां पर 1450 से संक्रमित मरीज है। जिसमें से 74 लोगों की मौत हो चुकी है।