बालाघाट(अशोक मोटवानी),5मई- जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कुगांव में एक पिता के हाथों बेटे की हत्या होने की घटना सामने आयी है। जिसकी वजह कोरोना संक्रमण की आशंका बताया जा रहा है । अक्सर हम सम्पति विवाद और अन्य कारणों से पिता पुत्र में विवाद और मारपीट – हत्या के मामले देखते सुनते आए हैं । किंतु ये सम्भवतः देश का पहला ऐसा मामला होगा जिसमें हत्या का कारण कोरोना संक्रमण की आशंका बताया जा रहा है ।
मृतक टेकचंद पँचतिलक के भाई रूपचंद ने बताया कि उनका बड़ा भाई फरवरी माह में मजदूरी करने सिकंदराबाद गया था । लॉकडाउन लागू होने के बाद ये अपने साथी मजदूरों के साथ एक हफ्ता पहले पैदल ही वहां से रवाना हुए।तहसील बैहर पहुंचने पर इन्हें एक दिन के लिए कवारेंटिंन में रखा गया फिर ग्राम पंचायत कुगांव में दो दिन रखा गया। तीसरे दिन सभी को होम कवारेंटिंन होने कहकर घर भेज दिया गया। टेकचंद जब घर आया तो पिता भीमालालने कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते उसे यह कहकर घर में नहीं आने दिया कि तुम अभी कुछ दिन और गावं के कवारेंटिंन सेंटर में रहो। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। पहले टेकचंदने पास पड़ी लट्ठ उठाकर पिता पर हमला किया फिर पिता भीमाने आत्मरक्षा में उससे लट्ठ छीनकर टेकचंद के सिर पर तीन-चार वार कर दिया जिससे टेकचंद बुरी तरह घायल हो गया। जिसे बैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई । मामले की जानकारी देते हुए एएसआई कमलेश साहू ने बताया कि आरोपी पिता भिमालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है ।




