25.7 C
Gondiā
Tuesday, August 4, 2026
Home हिंदी खबरे शहडोल में कोरोना जांच रिपोर्ट आने से पहले तोड़ दिया दम, सूरत...

शहडोल में कोरोना जांच रिपोर्ट आने से पहले तोड़ दिया दम, सूरत से आया था युवक

0
295

शहडोल। एक तरफ जहां तीनों कोरोना पॉजीटिव मरीजों की सैंपल निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ जिले के लोग राहत की सांस ले रहे थे। वहीं मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट एक युवक की इलाज के दौरान मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जयसिंहनगर निवासी युवक वर्तमान में ब्यौहारी में रह रहा था।

*तीन मई को सूरत से आया था*
युवक तीन मई को अन्य मजदूरों के साथ सूरत से आया था। तब से वह ब्यौहारी में ही रह रहा था। इस दौरान उसको बुखार और सर्दी-खांसी रहने लगी। इससे उसकी तबीयत खराब हुई तो वह शुक्रवार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां उसकी स्क्रीनिंग की गई तो उसमें कोरोना के लक्षण मिले। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया तथा उसका सैंपल लेकर जांच के लिए जबलपुर भेजा गया। शुक्रवार रात में ही उसने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। अब स्वास्थ्य विभाग मृत युवक की सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।