
गोंदिया,12 मई। कोरोना संकट के रोकथाम हेतु जारी लॉकडाउन में गोंदिया 32 युवतिंया जो शिक्षा एंव रोजगार के लिये पुणे गयी थी,वह अटकी हुई थी। उन पुणे में अटकी गोंदिया जिले की 32 युवतियों को आज मंगलवार 12 मई को सकुशल गोंदिया लाया गया। इन युवतियों को पुणे से लाने हेतु राष्ट्रवादी काँग्रेस के नेता एंव सांसद प्रफुल पटेल केनिरंतर प्रयास के बाद एनसीपी के सासंद अमोल कोल्हे, पुणे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर कल 11 मई को इन युवतियों को एसटी महामण्डल की बस से रवाना किया था, जो आज गोंदिया शाम 7 बजे स्थानिय जिला कुवंरतिलक सिंह सामान्य रुग्णालय परिसर मे सकुशल पहुँची। जहाँ उनके पहुंचने के बाद तुरंत मेडीकल चेकअप कर उन्हे घर की और रवाना कर दिया गया।
इन युवतियों ने गोंदिया पहुंचने के पश्चात सासंद प्रफुल पटेल के आदेश पर पुर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने प्रतिनिधि के तौर पर सौरभ रोकड़े व अन्य लोगो को केटीएस रुग्णालय भेजा। वहां इन युवतियों की पुनः एकबार जाँच कराई गई। युवतियों के परिजन उन्हें वहां लेने पहुचे, जबकि कुछ लोगों को बस से उनके गांव पहुँचाने की प्रक्रिया की जा रही थी। कुछ दूर क्षेत्र के युवतियों को गोंदिया में ही रुकने की व्यवस्था की जानी की जानकारी सौरभ रोकड़े ने दी।
गौर हो कि ये युवतियां पुणे महानगर के अलग अलग क्षेत्र सानसवाड़ी, शिरूर आदि स्थित कंपनियों में कार्यरत थी। लॉकडाउन में काम बंद होने से ये सब सानसवाड़ी में अटकी हुई थी। इनके वीडियो और फ़ोन सांसद प्रफुल पटेल के कार्यालय में आ रहे थे और मदद की गुहार की जा रही थी। इसी का परिश्रम है कि ये आज सकुशल पहुँच गई।
इन युवतियों का है समावेश…
इन युवतियों में तिरोडा तालुका की कु. स्वाती भिमेष्वर पटले, जयश्री बळीराम साठवणे, वैशाली हौसीलाल पटले, शुभांगी ब्रिजलाल लिल्हारे, पुजा राधेष्याम मेश्राम, अनिता लिल्हारे, प्रगती मुटकुरे, विद्या सोनेवाने, अर्चना बिसेन, दुर्गा मोहनकर, पायल गजभिये, प्रतिमा देवदास कुंभरे, शालिनी सोनवाने, उशा अषोक रहांगडाले, खुश्बू सेवकराम मेश्राम, प्रियंका भलावी, प्रतिमा ठाकरे, शालु बाळकृश्ण मरघेड, कुंजलता श्यामकिसन खुळसिंगे, शालु गोपीचंद मरघडे, अनिता भाजीपाले, सालेकसा तालुका की मोनिका सुखराम राउत, विमला नागपुरे, संतोशी ग्यानिराम मच्छिरके, अर!णा मोहारे, गोंदिया तालुका की भुमेष्वरी देशकर, मोनिका बंसोड, देवरी तालुका की गंगा राधेश्याम उईके, प्रिती प्रेमलाल ताराम, आचंल सुनिल धमगाये, साकोली की स्वाती कांबळे तथा यवतमाल जिले की रेष्मा मारोती मडावी का समावेश है । इनके परिजनो ने सांसद प्रफुल पटेल का आभार माना है ।





