25 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे गोरेगांव मे मिला कोरोना का मरीज, कंटेनमेंट घोषित

गोरेगांव मे मिला कोरोना का मरीज, कंटेनमेंट घोषित

> नगर पंचायत की आधी बस्ती सील

0
542

गोरेगांव,29 मईः- नगर पंचायत के प्रभाग क्र.3 भंगाराम चौक का एक व्यक्ति कोविड-१९ पाजिटिव पाए जाने से गोरेगांव नगर पंचायत वासियो मे दहशत निर्माण हो गई। गोरेगांव नगर पंचायत ने २८ मई को भंगाराम चौक से जाधव गजभिये के मकान से लेकर पीसे कृषि केंद्र, लालचंद धानगाये के मकान तक लालचंद धकाते के मकान से लेकर मोरेश्वर मस्के के मकान तक, तेजेश्वर कटरे के मकान से लेकर बारईलाल कुंडे के मकान तक, थाना मार्ग से लेकर नरेंद्र अगडे के मकान तक, संत रविंदास महाराज के पुतले से लेकर जाधव गजभिये के मकान तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। जिस वजह से गोरेगांव नगर पंचायत की आधी नगरी घरों में कैद हो गई है। उपरोक्त वार्डों के वार्ड वासियों को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर जाने व आने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि भंगाराम चौक निवासी एक व्यक्ति गणखैरा के दो संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आ गया था। जिस वजह से 23 मई को उपरोक्त व्यक्ति का नमूना जांच हेतु 23 मई को केटीएस भेज दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ जाने से उपरोक्त क्षेत्र को सील कर दिया गया है।