गोंदिया,20 जूनः- जिल्हा यह पुरे विदर्भ में प्रसिद्ध होकर इसे को चावल नगरी के नाम से जाना जाता है | गोंदिया जिल्हा के किसानो की दिनचर्या अधिकतर कृषि के ऊपर निर्भर है, अधिकतर किसान धान की खेती करते है | किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि उन्हें पिछले खरीफ सीजन के लिए अभी तक बोनस राशि नहीं मिली थी । इस पर विधायक विनोद अग्रवाल इन्होने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री को पत्र लिखकर किसानों को बोनस राशि का तुरंत भुगतान करने का अनुरोध किया था । गोंदिया जिल्हा के सभी किसान भाईयो को प्रोत्साहन भत्ता करके(बोनस) कुल 56 करोड़ 34 लाख 22 हजार 743 रुपये इतनी राशी किसानो को वितरित की गई |
किसानो को रब्बी फसल के धान की राशी भी नही मिली थी | विधायक विनोद अग्रवाल इनके प्रयासों से रब्बी फसल की राशी भी 134 करोड़ में से ७६ लाख ५१ हजार २५८ रूपये की राशी किसानो के खाते में जमा की गई | जल्द ही किसानो के खाते में खरीफ तथा रब्बी फसल की राशी का वितरण किया जानेवाला है |





