
गोंदिया,दि.22जुन:गोंदिया जिला सहकारी मध्यवर्ती सहकारी बँक को इस वर्ष 22 जुन 2020 तक शासन ने खरीप फसल के लिये किसानो को 136.62 करोड का कर्ज वितरीत करने लक्ष्य दिया। किसानो के हित में कार्य करने वाली गोंदिया जिला सहकारी बैंक अन्य राष्ट्रीयकृत बँक की तुलना में जिले में सबसे अधिक कर्ज किसानो को फसल लगाने के लिये वितरीत किया है। जिले के किसानो को इस वर्ष 22 जुन तक गोंदिया जिला सहकारी बैंक के माध्यम से जिले की सभासद 329 संस्थाओं में से 316 संस्थाओं के 23 हजार 734 सभासद किसानो को 100.31 करोड का कर्ज वितरीत होने की जानकारी बँक के अध्यक्ष एंव पुर्व विधायक राजेंद्र जैन इन्होने दि है। इस वर्ष भी जिला सहकारी बैंक अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक कर्ज किसानो को वाटप कर कृषी से संबंधित पुरक व्यवसाय के लिये भी बँक किसानो को आसान तरीके से कर्ज उपलब्ध कराने मे अग्रणी होने की जानकारी गोंदिया जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र जैन इन्होने दी। गोंदिया जिला मध्य. सहकारी बैंक व्दारा महात्मा ज्योतिबा फुले कर्ज माफी मुक्ती योजना के अंतर्गत 1260 सभासदो को 453.94 लाख रुपये वाटप किये गये है। गोंदिया जिले के 23734 सभासद किसानो में से 9471 किसानो ने फसल पिक विमा योजना के लिये स्विकृती दी है। बैंक अध्यक्ष जैन ने बचे हुए सभी सभासद किसानो से फसल पिक विमा योजना का लाभ लेने के लिये अपनी स्वीकृती देने का आव्हान किया है,ताकि किसान भाई भविष्य में फसल पिक विमा योजना से वंचित ना रहे ।





