पूर्व विदर्भ के धान उत्पादक किसानों को खरीफ सीजन पर बोनस देकर न्याय करेंगी सरकार- विधायक डॉ. परिणय फुके

0
50

शिंदे-फड़नवीस सरकार ने किसानों के मुद्दे पर की सकारात्मक पहल..

नागपुर। पूर्व विदर्भ के भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गड़चिरोली एवं नागपूर को देश में धान उत्पादक जिलों के रूप में जाना जाता है। यहाँ खरीफ और रबी सीजन में बड़ी मात्रा में धान की पैदावार होती है। परंतु इस वर्ष बीज, खाद, दवा की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, मजदूरी खर्च बढ़ने एवं डीजल के दरों में वृद्धि होने से किसानों को फसल में अधिक खर्च उठाना पड़ा। इसके अलावा बाढ़ का सामना करने से भारी आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ा है। ऐसे में इस क्षेत्र के किसानों को राज्य की किसान हितैषी शिंदे/फड़नवीस सरकार से सकारात्मक पहल को लेकर बड़ी उम्मीद है।

इस मामले पर भंडारा-गोंदिया विधान परिषद क्षेत्र से विधायक डॉ. परिणय फुके ने पूर्व विदर्भ के किसानों को आर्थिक संकट से उभारने इस वर्ष 2022-23 खरीफ सीजन के धान पर बोनस देने की मांग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र देकर की है।

सरकार ने किसानों के प्रति सकारात्मक पहल करते हुए नागपुर में कल से शुरू होने जा रहे शीतकालीन अधिवेशन में निर्णायक भूमिका निभाने का आश्वासन दिया है। श्री फुके ने कहा, सरकार के किसानों के प्रति सकारात्मक कदम से पूर्व विदर्भ के धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक डॉ परिणय फुके व भंडारा के विधायक नरेन्द्र भोंडेकर ने सरकार से किसानों के प्रति आश्वासन मिलने पर सरकार का आभार माना।