23.2 C
Gondiā
Thursday, August 20, 2026
Home हिंदी खबरे सराहनीय योगदान हेतु गोंगले स्टेशन के गेटकीपर करमबीर यादव सम्मानित

सराहनीय योगदान हेतु गोंगले स्टेशन के गेटकीपर करमबीर यादव सम्मानित

0
24

गोंदिया,दि.17ः संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं और समय-समय पर संरक्षा सहित अन्य में सराहनीय योगदान के लिए भी संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है |

इसी कड़ी में विगत दिनों दिनांक 11/01/2023 को वरीष्‍ठ मंडल संरक्षा अधिकारी और सेफ्टी टीम के द्वारा गोंगली – सौंदड स्टेशनों के मध्‍य स्थित समपार फाटक संख्‍या जीसीएफ 19(अभियांत्रिकी) के निरिक्षण के दौरान फाटक परिसर में विकसित एक सुंदर बगीचे का अवलोकन किया। श्री करमबीर यादव,गेट कीपर/गोंगली द्वारा अपने दैनिक संरक्षा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पूरे फाटक परिसर और आसपास के स्थलों का अच्छी तरह से प्रबंधन किया गया था ।प्रकृति के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए श्री मनिन्दर उप्‍पल, मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर द्वारा श्री करमबीर यादव, गेट कीपर/गोंगली को मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर पुरस्‍कृत किया गया ।