40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी, 53 के नाम शामिल

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी, 53 के नाम शामिल

0
23

blank

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें 53 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अनुसार पूर्व महापौर जतिन जायसवाल जगदलपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं। जतिन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं।

58 वर्षीय जतिन नए चेहरे हैं। जगदलपुर सीट से भाजपा ने भी अपने पूर्व महापौर किरण देव को प्रत्याशी बनाया है। जगदलपुर अनारक्षित सीट पर दो पूर्व महापौर के बीच विधानसभा चुनाव में मुकाबला होगा।

दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। जिसमें पहले चरण में सात नवंबर को चुनाव होंगे और दूसरे चरण में 17 नवंबर को की तारीख सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हुई थी,वहीं 12 अक्टूबर को नईदिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

blank

 

यहां देखें सभी 53 प्रत्‍याशियों के नाम

blank