38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे ९ फरवरी को शासकिय मेडिकल कॉलेज का उपराष्ट्रपति के हस्ते भुमिपुजन

९ फरवरी को शासकिय मेडिकल कॉलेज का उपराष्ट्रपति के हस्ते भुमिपुजन

0
75

blank

गोंदिया,दि.02-गोंदिया जिला एवं परिसर के लोगों को उत्तम आरोग्य सेवा का लाभ प्राप्त हो इस उद्देश्य से सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासों से शासकीय मेडिकल कॉलेज को मंजूरी प्रदान की गई। गोंदिया स्थित मेडिकल कॉलेज के.टी.एस रुग्णालय व बाई गंगाबाई में प्रारंभ से ही सुरु किया गया था। किन्तु शासकीय मेडीकल कालेज का निर्माण कार्य, लंबे समय से प्रलंबित था, सांसद प्रफुल पटेल द्वारा यह कार्य शीघ्र प्रारंभ हो ईस बाबत, शासन स्तर पर प्रयास कीया गया। मेडीकल कालेज की मंजुरी व इमारत निर्माण कार्य हेतू केन्द्र शासन से निधी उपलब्ध करने सहित अन्य सभी प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। आगामी ९ फरवरी को मेडिकल कॉलेज का भुमिपुजन समारोह देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महाराष्ट्र के राज्यपाल  रमेश बैस, राज्य के उपमुख्यमंत्री  अजीतदादा पवार, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस,मंत्री हसन मुश्रीफ, पालकमंत्री धर्मराव बाबा आत्राम उपस्थित रहेंगे। हमेशा विकास कार्य के लिए कार्यरत सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासों को सफलता प्राप्त हुई। सांसद प्रफुल पटेल का जिले के नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया।

blank