32.3 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे विनोद अग्रवाल की 61 हजार 464 के बंपर मतों से रिकॉर्ड तोड़...

विनोद अग्रवाल की 61 हजार 464 के बंपर मतों से रिकॉर्ड तोड़ जीत..

0
559

blank

*गोंदिया में हुआ “कमल उदय”..*

गोंदिया। जनता के आमदार की कोशिश कामयाब हुई। आखिरकार गोंदिया में अंधेरा छटा, सूरज निकला और कमल का उदय हो ही गया। जन-जन के नायक बनें विनोद अग्रवाल ने कमल खिलाकर गोंदिया में इतिहास कायम कर अपना नाम राजनीति की किताब में स्वर्ण अक्षरों में लिखने का रिकॉर्ड कायम किया है।

जिस कमल ने अबतक गोंदिया से जीत दर्ज नहीं की, उस कमल का उदय जनता के प्रेम आशिर्वाद से बंपर मतों से हुआ है। कमल खिलने पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। हर समाजवर्ग ने जननायक विनोद अग्रवाल के दुसरी बार विजयीश्री प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की।blank

महायुति प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 1 लाख 41 हज़ार 896 रेकॉर्ड मत लेकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी गोपालदास अग्रवाल को 61हजार 464 मतों से चारो खाने चित कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी गोपालदास अग्रवाल को मात्र 80 हजार432 मत पर पराजय स्वीकार करना पड़ा।

विनोद अग्रवाल की जीत उसी दिन मानी जा रही थीं जब उनकी प्रचार सभाओं में जनसैलाब के रूप में उमड़ी जनता की अपार गर्दी उन्हें आशिर्वाद दे रही थी। हर गाँव एवं शहर से उन्हें अपार जनसहयोग मिलने पर जनता के आमदार ने सभी जनता का, लाडली बहना का एवं महायुति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का सहहॄदय आभार व्यक्त किया और गोंदिया का विकास चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ेगा ये विश्वास व्यक्त किया।

*पटाखे, पुष्पहार, गुलाल और ढोल तासों से मना विजयोत्सव…*

मतगणना के दौरान निरंतर नतीजों में बढ़त बढ़े रहने पर कार्यकर्ताओं ने दिल खोलकर, गुलाल उड़ाकर, आतिशबाजी कर एवं जनता के आमदार को पुष्प माला पहनाकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा की ये जीत गोंदिया के लिए ऐतिहासिक जीत रही, जिसे भाजपा एक पल के लिए भी खोना नहीं चाहती थी।

*फुलचुर पेठ से निकला विजयोत्सव जलसा*

अपार मतों से जीत के बाद जनता के आमदार के दूसरी बार ऐतिहासिक जीत और गोंदिया में पहली बार कमल के खिलने पर जीत का जश्न मनाया गया। फुलचुर से शिवाजी महाराज चौक पहुँचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया पश्चात, मनोहर चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए परम पूज्य बाबासाहब आंबेडकर चौक पहुँचकर वहां विश्व रत्न महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।
जीत के जलसे में जगह जगह नागरिकों ने दिल खोलकर नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया।

डिप्टी सीएम फडणवीस, नितिन गडकरी, प्रफ़ुल्ल पटेल, बावनकुले ने दी फोन पर बधाइयां..

चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर गोंदिया में कमल खिलाने पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, विधायक डॉ. परिणय फुके, पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गौरीशंकर बिसेन, बालाघाट सांसद भारती पारधी, रमेश भटेरे, शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष येशुलाल उपराडे, सहित अनेक मंत्रियों, विधायकों एवं महायुति के पदाधिकारियों ने जीत की बधाई दी।

blank