गोंदिया : महिला को मतदान का अधिकार हो और १२ से ८ घंटे काम का समय हो। इसके लिए लेडी ऑफ लंदन मे ८ मार्च १८५७ को कपडा मिल मे आंदोलन किया गया। न्युयार्क में ३० हजार महिलाओ ने आंदोलन किया। महिला का कोई दिन नही होता बल्कि नारी का हर दिन होता ह। महिला के बिना घर कचरा है। पुरूषों ने पुर्व में कानून बनाया है, संसार दो रूपी वाहन है महिला-पुरूष सायकिल के दो चक्के है। महिला-पुरूष के उदाहरण की बात को तो महात्मा ज्योतिबा फुले दम्पती से विश्व मे कोई दुसरा नही हो सकता।
नारी का कोई धर्म नहीं होता। लेकिन नारी के बिना घर नहीं होता। यह बात प्रा.सविता बेदरकर ने श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था व नाबार्ड द्वारा फुलचूर स्थित वीर राजे चिमणाबहादुर आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रोडुसर कंपनी के हाल में आयोजित विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में आोजित कार्यक्रम मे कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक सचिव विजय बहेकार ने की। जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में नाबार्ड के डीडीएम अविनाश लाड, राधाबाई बहेकार नर्सिंग कालेज की प्राचार्या प्रिया वर्मा, हैण्डग्लोज कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर खुशबू चव्हान, पूर्व सरपंच सुभानराव रहांगडाले आदि उपस्थित थे.
अतिथियो के हस्ते भारत माता व सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण तथा दिप प्रज्वलन कर की गई। प्रा.बेदरकर ने आगे कहा कि लड़कों को पराटा और लडकीओं को कराटे पढ़ाओं। जिस दिन महिलाए भावना व्यक्त कर सकेगी उस दिन प्रगती होगी। विजय बहेकार ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए कृषि, बचत गट व कृषी उत्थानार्थ नाबार्ड सक्रिय है। जे एलजी के महाध्यम से १५७ गटो को ४ बैंक के माध्यम से क्रमश: २ लाख ५० हजार रूपए दिए गए है।
जिससे महिलाओं को आत्मनिर्थर बनने मे मदद मिलेगी। हैण्डग्लोज का निर्माण शुरू किया किया गया है। कंपनी को उत्पादन शुरू करने मे दीर्घ अवधि लगती है। लेकिन वीर राजे चिमनाबहाद्दूर आर्ट एण्ड कॉफ्ट प्रोडुसर कंपनी ने एक वान मे ही उत्पादन शुरू किया है। जिससे आगामी कुछ ही वर्ष से १५०० महिलाओ को रोजगार मिलेगा। नाबार्ड के डीडीएम अविनाश लाडे ने अपने संबोधन मे कहा कि इन्टट प्रोन्यर टेव्नâीकल व डिग्री वाली महिलाओ को ४४ प्रश सबसिडी ८ लाख रूपए सरकार दे रही है। जिसमें मछली, डेअरी सहित अन्य उत्पादों का समावेश है। गोंदिया जिला अंडरडेव्हलॅप है। क्योकी इंडस्ट्रीज नही है। लाड ने यह भी कहा की प्रâेशर को कोई जॉब नही देता है। कॅम्पश में चयन हुआ तो ठीक नही तो रोजगार के लिए भटकना पडता है। इस बात को ध्यान मे रखकर केंद्र सरकार ने २१ से २४ वर्ष वाले विद्यार्थीयो के लिए इंड एक्सपोजर १ वर्ष की इंटरशीप कार्य योजना प्रायोजित की है। इस योजना का बडी संख्या में लाभ उठाने का आवाहन भी अविनाश लाड ने किया।
इस अवसर पर प्रा.सविता बेदरकर, प्रिया वर्मा, जीएलजी कि निशा हरीणखेडे व राधाबाई नर्सिंग कॉलेज की छात्रा शृती ठाकरे का अतिथीयों के हस्ते शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम स्वागत डॉन्स लावण्या बानेवार ने प्रस्तुत किया। इसके बाद राधाबाई नर्सिग कॉलेज की छात्राओ ने विश्व महिला दिवस व आकर्षक लेझिम डान्स प्रस्तुत किया। जिसकी सर्वत्र सराहना की गई। संचालन ज्योती कोटांगले ने व रेखा बानेवार ने किया। कार्यक्रम मे पायल मेश्राम, माधवी माहुले, उपासना टेंभुर्णीकर, सजल भालाधरे, हर्षा हत्तीमारे, संजना भुते, अंकिता लिल्हारे, आरती मडावी, जानवी परतेती, पदमा पटले, प्रेमलता यादव, सुहानी मार्वे, भारती चोपकर सहित बडी संख्या मे महिलांए उपस्थित थी.।