37.8 C
Gondiā
Friday, June 19, 2026
Home हिंदी खबरे भाकपा का गोंदिया तालुका अधिवेशन संपन्न

भाकपा का गोंदिया तालुका अधिवेशन संपन्न

0
138

गोंदिया,दि.०१ः-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोंदिया तहसील का त्रेवार्षिक अधिवेशन समाज भवन अर्जुनी में कॉ. रामचंद्र पाटील की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. सर्वप्रथम पार्टी का झेंडा पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉ हौसलाल रहांगडाले के हस्ते फहराकार उनके उदघाटन भाषण के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया. तथा पार्टी के जिला सचिव कॉ. मिलिंद गणवीर ने प्रमुख मार्गदर्शन कर पार्टी के 7जून को गोंदिया में आयोजित जिला अधिवेशन, 22जून से 24 जून तक नाशिक में आयोजित राज्य अधिवेशन एवम सितंबर में चंदीगड में होने वाले 24वे राष्ट्रीय महाधिवेशन (पार्टी काँग्रेस) की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर करुणा(राज्य कौन्सिल सदस्य) गणवीर,परेश दुरुगवार(जिला सहसचिव) शालूताई कुथे, कल्पना डोंगरे (जिला सचिव मंडल सदस्य)ने मार्गदर्शन कर अधिवेशन का महत्व विषद किया.
पार्टी के तालुका सचिव कॉ. प्रल्हाद उके ने पिछले तीन वर्ष की गठानात्मक संगठनात्मक एवंम किए गये कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसे प्रतिनिधियो की बहस के बाद पारित किया गया अधिवेशन में सामील प्रतिनिधियो का स्वागत अर्जुनी शाखा सचिव जितेंद्र गजभिये ने किया कार्यकम के अंत में 19 सदस्यो की तालुका कौन्सिल का चुनाव किया गया जिसमे प्रल्हाद उके (सचिव ), कॉ. परेश दुरुगवार (सहसचिव )लता देशमुख (सहसचिव ), जितेंद्र गजभिये (कोषाध्यक्ष )तथा सदस्यो में प्रकाश डहाट, यशवंत रामटेके,राजेंद्र गजभिये,धन्नालाल सोनवाने,निर्मला मेश्राम,उषा बारमाटे, आमनांबी शय्यद, विमला रामटेके आदी का समावेश हैं तालुका कौन्सिल के 19 सदस्य जिला अधिवेशन के प्रतिनिधी होंगे.