23.9 C
Gondiā
Saturday, August 22, 2026
Home हिंदी खबरे युवाओ की संगठन ने किया रजेगाव अस्पताल का निरिक्षण

युवाओ की संगठन ने किया रजेगाव अस्पताल का निरिक्षण

0
105

गोंदिया- युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संघठन के जिल्हा अध्यक्ष सचिन राहंगडाले के नेतृत्व  तहसिल अंतर्गत आनेवाले ग्रामीण रुग्णालय रजेगांव में रात्रकालीन निरीक्षण दौरा करने पर असुविधांये एंव वैद्यकिय अधिकारी कर्मचारी अपने मु्ख्यालयीन निवासस्थान से नदारद होने का मामला सामने आया। रजेगाव ग्रामीण रुग्णालय के अंतर्गत आनेवाले गावं के सरपंच एंव युवाओ की आवाज संग़ठन के पदाधिकारियोंने दवाखाने का निरीक्षण करने पर आरोग्य सुविधा में प्रशासकिय लाफ़रवाही दिखाई दी। वही 108 एंबुलेंस सुविधा समय पर नही मिलना, शासकीय दिए गए क्वाॅटर पर कार्यरत कर्मचारी नही रहने से 24 तास आरोग्य सेवा से आम नागरिक वंचित होने का मामला सामने आते ही इसकी जानकारी आरोग्य उपसंचालक एंव जिल्हा शल्य चिकित्सक को दि गयी। इस समय रजेगांव  के  सरपंच श्री राहंगडाले, बनाथर सरपंच यशवंत मेश्राम ,चारगांव सरपंच जाखिर खान,जिल्हा उपाध्यक्ष विजय राहंगडाले, महासचिव मंगेश शेंडे,ओम पारधी और सभी संग़ठन के पदाधिकारी एव ग्रामीण जनता उपस्थित थी।