40.3 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे मोड़ पर जानलेवा गड्ढा,मौत को दे रहा आमंत्रण

मोड़ पर जानलेवा गड्ढा,मौत को दे रहा आमंत्रण

0
37
गोंदिया,9 जनवरीः-तहसिल अंतर्गत आनेवाले दासगांव मार्गपर माकड़ी गांव के समीप के नहरपर स्थित पुलपर गड्ढा गिरने से जान जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है,वही एक भयानक अंधे मोड़ पर यह गड्ढा है। आनेजाने वाले लोगो को आवागमन के लिए इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।यदी वाहन कंट्रोल नहीं हुआ तो यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता है । यह दोनों गांवो के बीच होने के वजह से कोई इसे ध्यान नहीं दे रहा है । अधिकतर इससे खतरे होने की संभावना बनी रहती है क्युकी यह मार्ग के बीच में ही है और एक खतरनाक मोड़ पर है इसपर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है और इसे अनदेखा किया जा रहा है । सभी आवागमन करनेवालों को इससे काफी परेशानी हो रही है।