36.4 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे विश्व सिंधी सेवा संगम की जिला कार्यकारिणी गठित

विश्व सिंधी सेवा संगम की जिला कार्यकारिणी गठित

0
43
गोंदिया,15 जनवरीः- विश्व सिंधी सेवा संगम मुम्बई के संस्थापक  गोपालदास साजनानी व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजु मनवानी की सहमति से नियुक्त गोंदिया जिला अध्यक्ष भगतराम ठकरानी ने जिला कार्यकारिणी का गठन इसप्रकार किया है. उपाध्यक्ष चोइथराम गोपलानी, महासचिव दरयानो आसवानी, सहसचिव दीपक गलानी CA, कोषाध्यक्ष सतीश कुंदनानी, कार्यकारिणी सदस्यो मे सर्वश्री नानकराम अनवानी,देवानंद आहुजा, आत्माराम गोपलानी,हरीराम आसवानी, मनोहर लधानी,धर्मेंद्र खटवानी, नरेश डोडानी, विजय कुंगवानी, विजय हासानी,राजा आहुजा, हरीश वाधवानी,हरबक्श दावरानी, मनीष प्रथ्यानी,सुनील  ग्वालानी ,सुशील देवानीशहर युवा विंग के प्रमुख   विनोद (गुडडु )चांदवानी ,व महिला समिती प्रमुख पद पर श्रीमती तान्या भागवानी की नियुक्ति संस्था द्वारा की गई है. संस्था का प्रमुख उद्देश्य.सिंधी भाषा व संस्कृति का प्रचार करना व युवा पीढी मे नेतृत्व का निर्माण करना, सिंधी भाषा,कला के विकास के लिये देश भर मे 2500 केंद्र प्रांरभ करना,राजनीति व सरकार मे सिंधी समाज को भागीदारी हेतु प्रयास करना ,विश्व मे फैले समाज को एक मंच पर संगठित करना,सिंधी त्योहार,कलाकारो,साहित्यकारो,का सामाजिक सत्कार कर प्रोत्साहन देना, उपरोक्त उद्देश्यो को पुुरा करने महाराष्ट्र के संस्था अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसाराम मोटवानी प्रयासरत है.