36.4 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संघठन के प्रयास से स्वास्थ केंद्र मे होगी...

युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संघठन के प्रयास से स्वास्थ केंद्र मे होगी 2टाईम ओपीडी

0
28

गोंदिया,03 फरवरी-युवाओ की आवाज ग़ैरराजकीय संग़ठन यह सामाजिक कार्य करने मे अग्रसर होते हुये जिले के सभी स्वास्थ केंद्र मे सबेरे के साथ श्याम के समय मे भी मरीजो के लिये ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जाय इस लिये प्रयासरत थी।उस प्रयास को सफलता मिलते हुये जिला स्वास्थ अधिकारी डाॅ.श्याम निमगडे ने जिले के सभी स्वास्थ केंद्र मे सबेरे के साथ श्याम के समय भी ओपीडी सुरु रखने के आदेश देने से गावखेंडे की मरिजो को सुविधा उपलब्ध होनेवाली है।२२ जनवरी को युवाओ की आवाज संघठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से भेंट कर जिल्हे में सभी प्राथमिक आरोग्य केंद्रों में 2 टाइम O.P.D. सुरु करने हेतु निवेदन दिया था।फलस्वरूप सभी प्राथमिक आरोग्य केंद्रों में सुबह और शाम के समय दिन में 2 बार ओपीडी निकाली जा रही है।, संग़ठन द्वारा आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी प्राथमिक आरोग्य केन्द्रों में 2 टाइम O.P.D. सुरु नही हो तो तुरंत संगठन को सूचित करें । युवाओ की आवाज संघठन के जिल्हाअध्यक्ष सचिन राहंगडाले, जिल्हा कार्यध्यक्ष शाहरुख पठान, जिल्हा उपाध्यक्ष जाकिर खान, जिल्हा प्रचारप्रमुख विजय राहंगडाले, जिल्हा सचिव चंदाताई सिंगनधुपे, जिल्हा कोषाध्यक्ष निखिल सुलोधिया, जिल्हा महासचिव सचिन तुरकर, ओमप्रकाश पारधी, मंगेश शेंडे, नितिन तुरकर, गोंदिया तालुका अध्यक्ष यसवंत मेश्राम, गोंदिया शहर महिला अध्यक्ष कुंदाताई भाष्कर, शहर महिला उपाध्यक्ष निशाताई पाचे, गोंदिया शहर अध्यक्ष तैशीम शाह , शहर उपाध्यक्ष इशुदास हरपाल, सदस्य शुभम मेश्राम, विक्की मानकर, सचिन डोंगरे, निलेश तुरकर, आदि सगठन के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य विभाग को सहकार्य हेतु आभार माना है।