38 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे राष्ट्रीय राजाभोज स्मारक समिति के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल बुआड़े इनका निधन

राष्ट्रीय राजाभोज स्मारक समिति के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल बुआड़े इनका निधन

0
36

बैतूल,दि.7 फरवरीः- राष्ट्रीय राजाभोज स्मारक समिति भारत के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव वरिष्ठ समाज सेवी कन्हैयालाल बुआड़ेजी इनका आज 3.00 बजे उनके निज निवास बैतूल मे निधन हो चूका हैं।जो की समाज की अपूर्णीय क्षति है।जिनका अंतिम संस्कार कल स्थानीय मोक्षधाम बैतुल(गंज)मे किया जायेगा।बालाघाट और मालवा परमारो को जोड़ने के एक वह सेतु थे । जिनका समाजसेवा के क्षेत्र में जीवंत योगदान रहा है। इनके निधन पर राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष ईंजि.मुरलीधर टेंभरे,पुर्व अध्यक्ष ज्ञानेश्वर टेंभरे,संगठन सचिव खेमेंद्र कटरे,उपाध्यक्ष राजेंद्र पटले, जनसवांद सचिव सुनिल गौतम,निरज पवार,सुरेश देशमुख, पंवार राम मंदिर ट्रस्ट बैहर सहसचिव डॉ.बी.एल.पटले,नंदलाल चौधरी,नितिराज रहागंडाले,सुरज बिसेन,जितेंद्र के.ठाकरे,जालमसिंह,राम पवार,लेखसिंहजी राणा,वल्लभ डोंगरे आदी समाज के गणमान्य व्यक्तियोंनी शोक व्यक्त कर उनके परिजनों को इस दुख को सहने और इससे उबरने की शक्ति प्रदान करें यह भावना व्यक्त की है।