30.6 C
Gondiā
Saturday, June 20, 2026
Home हिंदी खबरे शिक्षा क्षेत्र में अग्रसर जिले के 35 टॉपर स्टूडेंट होंगे आजाद टॉपर...

शिक्षा क्षेत्र में अग्रसर जिले के 35 टॉपर स्टूडेंट होंगे आजाद टॉपर अवार्ड से सम्मानित

23 को आजाद लाइब्रेरी में भव्य सत्कार समारोह..

0
78

गोंदिया,21 फरवरी। जिले के शिक्षा क्षेत्र में अग्रसर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें शिक्षा में प्रोत्साहित करने हेतु गोंदिया शहर की आजाद लाइब्रेरी द्वारा हर वर्ष देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद के पुण्यतिथि निमित्त उन्हें सम्मानित कर उनका सत्कार किया जाता है। इस वर्ष भी आजाद लाइब्रेरी ट्रस्ट द्वारा 23 फरवरी को दोप. 12.30 बजे आजाद टॉपर अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमे जिले के 35 होनहार छात्र-छात्राओं का सत्कार किया जाएगा।
विशेष है कि इस समारोह में वर्ष 2019 में चौरागड़े विद्यालय से 10वी बोर्ड की परीक्षा में सीडब्लूएसएन ( दिव्यांगता) में महाराष्ट्र से प्रथम आने वाली ईशा किरणकुमार बिसेन उपस्थित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करेगी। इस समारोह में जिले से 10वी, 12वी, बीए, बीएससी, बीकॉम, इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स आदि में प्रावीण्यता प्राप्त करने पर सत्कार किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न.मा.द. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शफीउल्ला खान सर करेंगे। वही प्रमुख अतिथि के रूप में डायमंड चेरिटेबल ट्रस्ट, नागपुर के प्रेसिडेंट जफर अहमद खान सर, अदानी पावर महाराष्ट्र के कॉरपोरेट संचार सहायक प्रबंधक पीयूष दिगावकर सर, जिला ग्रंथालय अधिकारी अरविंद ढोणे, गुजराती जूनियर कॉलेज की प्राचार्या रिजवाना अहमद, पूर्व प्रा. हरिनारायण चौरसिया, प्रखर समाज सेविका सविता बेदरकर आदि उपस्थित रहेंगे।
विद्यार्थियों के सत्कार समारोह में उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रोत्साहित करने हेतु अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील ट्रस्ट के अध्यक्ष अ. जब्बार खान जिलानी, सचिव प्रो.जफर खान सर व ट्रस्ट पदाधिकारियो ने की है।