गोंदिया।छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्सव समिति, गोंदिया व शिव छत्रपति मराठा समाज, गोंदिया के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक, राष्ट्र के आराध्य युगपुरुष, जाणता राजा श्री छत्रपति शिवाजी की 390 वीं जयंती जिले के मुख्य उत्सव के रूप में उत्साहपूर्ण आयोजनों के साथ प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल, गोंदिया में संपन्न हुई।
समारोह की अध्यक्षता नगराध्यक्ष अशोकराव इंगले ने की। मंच पर उपशिक्षणाधिकारी सुनील मांढरे,सहा.निबंधक नानासाहेब कदम,पूर्व नगराध्यक्ष के. बी. चौव्हाण,विजय बहेकार,पुलीस निरिक्षक बबनराव आव्हाड,वाहतुक पुलीस निरिक्षक दिनेश तायडे,नगरसेविका भावना कदम,बंटी पंचबुद्धे, एड.सी.के.बढे,डॉ.अंकुश शेळके, महिला अध्यक्षा द्वारकाताई सावंत,मायाताई सणस,कल्पनाताई इंगले,अलकाताई इंगळे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले समाजबंधु सत्कारमूर्ति के रूप में मंच पर आसीन थे।
सर्वप्रथम शिव छत्रपति की पूजा-अर्चना कर भगवा ध्वज का ध्वजारोहण मा.सुनील मांढरे के शुभहस्ते किया गया।पूर्व सांसद डॉ.खुशाल बोपचे, डॉ सुधीर जाेशी,राधेलाल पटले,मुजीब पठान,प्रकाश जसानी,शंभूशरणसिंह ठाकुर, एड.अशोक मिश्रा,मनोहर आसवानी,भरत क्षत्रिय इस अवसरपर उपस्थित थे।
विविध क्षेत्रों में गौरवपूर्ण तथा उल्लेखनीय कार्य करने पर साहित्य क्षेत्र में वर्षाताई गगणे, वैद्यकीय क्षेत्र में डॉ.धवल सावंत, क्रीड़ा क्षेत्र में आदित्य अनंत जगताप, विधि क्षेत्र में एड.चंद्रकिशोर बढे, दिव्यांग क्षेत्र में धर्मराज रामकृष्ण काळे, चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वरूप किशोर सूर्यवंशी, तलवारबाजी में अर्चित अमोल तुपकर, शिक्षा क्षेत्र में अजय इंगले व अमृत इंगले का शॉल-श्रीफल, स्मृतिचिह्न प्रदान कर सत्कार किया गया। साथ ही वृक्ष संवर्धन के उद्देश्य से सभी को एक-एक पौधा प्रदान कर समाज में एक आदर्श स्थापित किया गया। समारोह में गोंदिया सकल समाज के मान्यवर समाजसेवी नागरिक बंधु-भगिनी, पत्रकार, विद्यार्थी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी युवा-महिला भारी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन समाज के सचिव दीपक कदम द्वारा किया गया एवं आभार सौ.मायाताई सणस ने माना।
साथ ही सर्वश्री वसंत बढे, राजा कदम, महेंद्र बढे, अजय जाधव, रमेश दलदले, महेश जगताप, चंद्रकांत सणस, संजय इंगले, अनिल काळे, अनंत जगताप, अजय इंगले, अरुण जाधव, राजेंद्र जगताप, संजय शिंदे, सुशील केकत, महेंद्र माने, प्रवीण जाधव, किशोर सूर्यवंशी, अरुण खाडे, सुशील केकत, आजिंक्य इंगले, बंटी कदम, संतोष सुरसे, रवि काकड़े, पराग कदम, निखिलेश लिमसे, दीपक सावंत, नितीन इंगले, संदीप मांढरे, कपिल केकत, राजू तुपकर, विनोद इंगले, पीयूष सावंत ने कार्यक्रम की सफलतार्थ अथक परिश्रम किया।





