25.1 C
Gondiā
Friday, August 14, 2026
Home राजकीय छत्तीसगढ़ में पहलीबार काँग्रेस सत्ता मे

छत्तीसगढ़ में पहलीबार काँग्रेस सत्ता मे

0
25

रायपूर(न्यूज एजंसी).  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस आगे है। उधर, मिजोरम में एमएनएफ जबकि तेलंगाना में टीआरएस को बढ़त है। मध्यप्रदेश के आठ एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। वहीं, राजस्थान के सात एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। छत्तीसगढ़ में पांच एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और तीन में भाजपा के आगे रहने का अनुमान जताया गया था। वही काँग्रेस छत्तीसगड मे पहली बार सत्ता मे आसीन होने जा रही है।

छत्तीसगढ़ की सियासत के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया।जिसके नतीजे आने शुरू हो गए हैं. शुुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है और जादुई 45 के आंकड़े को पार करने के अलावा बड़ी जीत की ओर जाती दिख रही है।
सभी सीटों 90 सीटों का रुझान आ गए हैं। इनमें बीजेपी महज 34 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस की बढ़त 48 सीटों पर हो गई है। वहीं अजित जोगी की पार्टी 6 सीटों पर आगे हैं, जबकि 02 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी करुणा शुक्ला से 1 हजार वोटों से पीछे चलने के बाद फिरप बढ़त बना लिया है। करुणा अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं और रमन सिंह को कड़ी टक्कर दे रही हैं।छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार के 2 मंत्री पीछे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री केदार कश्यप 1050 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 804 वोटों से पीछे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी भी अपने चुनाव क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं। परिणाम के बाद यह भी तय हो जाएगा कि अजीत जोगी की पार्टी बसपा से मिलकर किंगमेकर बन पाई या नहीं।