ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष बने  गोंदिया के दुलीचंद मेश्राम

0
10

गोंदिया: भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन संलग्न ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया अंतर्गत औरंगाबाद में 29 जनवरी 2023 को ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र, मुंबई इस राज्य क्रीडा संघटनाकी नई कार्यकारिणी का चुनाव हुवा. इस चुनाव में गोंदिया जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव, ताइक्वांडो खेल के आंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं महाराष्ट्र शासन द्वारा गुणवंत क्रीड़ा मार्गदर्शक पुरस्कार विजेता दुलीचंद मेश्राम इनकी उपरोक्त राज्य संघटना के प्रदेश उपाध्यक्ष पदपर बिनविरोध नियुक्त हुए. मेश्राम इनोने इसके पहले भी महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी में 2009 से अभी तक विविध पद पर कार्य किए हैं. औरंगाबाद में हुए राज्य कार्यकारिणी के चुनाव के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के निरीक्षक श्री राज कुमार (उत्तर प्रदेश) यह उपस्थित थे. वैसे ही चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर के तौरपर बॉम्बे हाईकोर्ट के एडवोकेट विजय ढाकने यह उपस्थित थे. ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूपमे डॉ. अविनाश बरगाजे (बीड) उपाध्यक्ष दुलीचंद मेश्राम (गोंदिया) उपाध्यक्ष विनायक गायकवाड (मुंबई उपनगर) महासचिव मिलिंद पठारे (पुणे) सह सचिव सुभाष पाटिल (रायगड) कोषाध्यक्ष वेंकटेश कररा(रत्नागिरी) कार्यकारिणी सदस्य नीरज बोरसे (औरंगाबाद) अजीत घारगे (जलगांव) सतीश खेमस्कार (चंद्रपुर) उसी तरह पेट्रोन समिति के प्रमुख के रूप मे उपजिल्हाधिकारी वर्षा लांडगे (पुणे), उपाध्यक्ष शिव छत्रपति क्रीडा पुरस्कार विजेता प्रवीण बोरस(धुले) वृषाली जोगदंड (नांदेड) राजेश महाजन (उस्मानाबाद) सहसचिव लेखा छेत्री (यवतमाल) श्री भोयर (अमरावती) विनायक ऐनापुरे (सांगली) इनकी नियुक्ति की गई है. गोंदिया के दुलीचंद मेश्राम उपरोक्त महाराष्ट्र एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर गोंदिया जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष पुलिस अधिक्षक निखिल पिंगळे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. खगेंद्र येडे, उपाध्यक्ष शिखा पिपलेवार, कार्यकारी सदस्य अमित मेश्राम, प्रवीण उके, नरेश बोहरे,निलेश फुलबांधे, कमलेश बारेवर, अर्जुन पटले, धर्मेंद्र दमाहे, निखिल डोंगरे, ओमेश्वर तांडेकर, कपिल कोल्हटकर, प्रियंका राऊत,भारती चचाने एवं अनेक खेल प्रेमियोने उनका अभिनंदन किया.