बालाघाट की छह सीटों में भाजपा के दोनो मंत्री हार की और तीन में कांग्रेस आगे

0
7

बालाघाट। जिले से दो विधायक ऐसे हैं, जिन्हें मप्र शासन में मंत्री पद प्राप्त है। बालाघाट विधानसभा सीट से सात बार के विधायक गौरीशंकर बिसेन को विधानसभा चुनाव के डेढ़ महीने पहले नर्मदा घाटी विकास मंत्री बनाया गया था। उनके अलावा परसवाड़ा सीट से विधायक रामकिशोर कावरे भाजपा शासन में आयुष राज्यमंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। इस चुनाव में दोनों ही मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस बार कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशियों से दोनों मंत्रियों काे कड़ी टक्कर मिली है।

जिले के 6 विधानसभा सीटों में से दो-दो सीटों पर भाजपा-कांग्रेस आगे है। जबकि दो सीटों पर पेंच फंस रहा है। जिले में दोनों मंत्री हार की कगार पर खड़े है। दोनों सीटों पर अब औपचारिकताएं ही शेष बची हुई है। परसवाड़ा सीट से रामकिशोर कावरे 21420 वोटों से पीछे चल रहे है। इसी तरह बालाघाट सीट से गौरीशंकर बिसेन 15114 वोटों से पीछे चल रहे है। बैहर और वारासिवनी सीट पर पेंच फंसा हुआ है। बैहर में एक राउंड की गणना शेष है। इसी तरह वारासिवनी सीट पर भी पेंच फंसा हुआ है। इस सीट पर 4 राउंड की गणना शेष है।
उल्लेखनीय है कि जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हुईए जो अभी तक जारी है। सुबह पहले डाक मत पत्रों की गिनती हुई है। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई है। जिले में बंपर वोटिंग और मतदान केंद्र ज्यादा होने से इस बार बैहर विधानसभा की गणना 21 टेबलए लांजीए परसवाड़ा और बालाघाट की गणना 16.16 टेबल और कटंगी एवं वारासिवनी की गणना 14.14 टेबल पर हो रही है। जिले की 6 विधानसभा की मतगणना में सबसे पहले वारासिवनी विधानसभा और सबसे बाद में बैहर विधानसभा के परिणाम आएंगे।

बैहर विधानसभा सीट (15 वां राउंड)
भाजपा (भगत नेताम)-87306 (443 से आगे)
कांग्रेस (संजय उइके)-86863
नोटा-3407
—————-
बालाघाट विधानसभा सीट (12 वां राउंड)
भाजपा (गौरीशंकर बिसेन)-57526
कांग्रेस (अनुभा मुंजारे)-72640 (15114 से आगे)
नोटा-308
———————–
कटंगी विधानसभा सीट (11 वां राउंड)
भाजपा (गौरव सिंह पारधी)-55158 (17853 से आगे)
कांग्रेस (बोधसिंह भगत)-37305
नोटा-667
——————
परसवाड़ा विधानसभा सीट (14 वां राउंड)
भाजपा (रामकिशोर कावरे)-54107
कांग्र्रेस (मधु कुमार भगत)- 75527 (21420 से आगे)
नोटा-1601
——————–
लांजी विधानसभा सीट (15 वां राउंड)
भाजपा (राजकुमार कर्राहे)-82611 (950 से आगे)
कांग्रेस (हिना कावरे)-81661
नोटा-1329
———————-
वारासिवनी विधानसभा सीट (13 वां राउंड)
भाजपा (प्रदीप जायसवाल)-60958 (2255 से आगे)
कांग्रेस (विवेक पटेल)-58703
नोटा-719

बालाघाट सीट: इस सीट से कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन का मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी अनुभा मुंजारे से है। चुनाव के चार महीने पहले कांग्रेस में आईं अनुभा मुंजारे ने इस बार दोहरी ताकत के साथ बिसेन का मुकाबला किया है।

कैबिनेट मंत्री तीसरे राउंड की गिनती में भी पीछे रहे

ताजे आंकड़ों के मुताबिक, बालाघाट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री तीसरे राउंड की गिनती में भी पीछे रहे। कांग्रेस की अनुभा मुंजारे को तीसरे राउंड में 18255 को मत मिले हैं, जबकि गौरीशंकर बिसेन को 14164 मत मिले हैं। इस तरह गौरीशंकर बिसेन 4091 मत से पीछे चल रहे हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। 9.15 बजे ईवीएम और डाक मतपत्रों के पहले रुझान में कांग्रेस चार सीटों में आगे चल रही है। जबकि भाजपा सिर्फ दो सीट में आगे है।

कांग्रेस के मधु भगत 1920 मतों से आगे

परसवाड़ा सीट से कांग्रेस के मधु भगत 1920 मतों से आगे हैं। सबसे चर्चित बालाघाट सीट से कांग्रेस की अनुभा मुंजारे 1717 वोटों से आगे चल रही हैं। बैहर सीट से कांग्रेस के संजय उइके 304 वोटों से आगे हैं। कटंगी से भाजपा के गौरव पारधी 1500 वोटों से आगे है। लांजी से कांग्रेस आगे है। यहां कांग्रेस की हीना कावरे को 6628 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के राजकुमार कार्रहे को 4044 मत मिले हैं। इस तरह लांजी से कांग्रेस 2584 मतों से आगे है। वारासिवनी से भाजपा आगे है। यहां प्रदीप जायसवाल 465 मतों से आगे चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल और आसपास के इलाकों पर कड़ी सुरक्षा है। जिला पुलिस बल के साथ एसएएफ सहित भारी संख्या सशस्त्र बल तैनात है।

बैहर- भाजपा 443 मतों से आगे (15वां राउंड)

– लांजी- भाजपा 4910 मतों से आगे (15वां राउंड)

– वारासिवनी- कांग्रेस 389 मतों से आगे (15वां राउंड)

– कटंगी- भाजपा 22964 मतों से आगे (13वां राउंड)

– बालाघाट- कांग्रेस 15427 मतों से आगे (13वां राउंड)

– परसवाड़ा- कांग्रेस 19073 मतों से आगे (12वां राउंड)

मतगणना में लगने वाले अमले का तृतीय व फाइनल रेंडमाईजेशन

डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस और ईवीएम के माध्‍यम से होने वाली मतगणना में लगने वाले अमले का तृतीय व फाइनल रेंडमाईजेशन किया गया। इस दौरान सभी प्रेक्षको सहित रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।