तिहाड़ जेल से घर के लिए रवाना हुए केजरीवाल, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

0
2

एएनआई, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। वह अपने काफिले के साथ अपने आवास जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मौजूद हैं। केजरीवाल को प्रचार के लिए जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 11 बजे हम कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। उसके बाद दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें देश से तानाशाही को खत्म करेंगे।

देश में लाखों लोग कर रहे थे केजरीवाल का इंतजार

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि देश के लाखों लोग अरविंद केजरीवाल की रिहाई का इंतजार कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल की रिहाई पूरे भारत गठबंधन के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।