25.1 C
Gondiā
Tuesday, August 11, 2026
Home Top News सीएम फडणवीस का राजीनामा स्विकृत

सीएम फडणवीस का राजीनामा स्विकृत

0
37

मुंबई,८ नवबंर-महाराष्ट्र में सियासी पारा चरम पर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मिलने के बाद अपने इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया और बतााय कि राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

फडणवीस ने पीएम मोदी, अपनी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। साथ ही गठबंधन के नेताओं का भी धन्यवाद दिया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने की आशंका बढ़ गई है, क्योंकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि प्रदेश में भाजपा और शिवसेना मिलकर कैसे सरकार बनाएंगे।

फडणवीस ने कहा कि जनता ने उन्हें 5 साल सेवा का अवसर दिया। इन पांच सालों में उन्होंने कई संकटों का सामना किया। 5 में से 4 साल महाराष्ट्र में अकाल रहा। उनकी सरकार ने महाराष्ट्र में बहुत काम किया। खासतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए।

 

blank