बालाघाट,5 मईः-कोरोना के प्रादुर्भाव से जनता को बचाने हेतू सरकारने लाँकडाऊन की घोषणा की है। वैसे तो 23 मार्चसे ही लाॅकडाऊन चल रहा है,लेकीन तिसरे चरण लाॅकडाऊन के घोषणा वक्त ग्रीन झोन मे जो जिले है,उन्हे राहत दि गयी थी।उस राहत के चलते कल 04 मई को तिसरे चरण के लॉकडाउन का पहला दिन था। वैसे तो बालाघाट जिला फिलहाल ग्रीन झोन में है जिसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों पर दुकानें खोलने की अनुमति दी।
जिसके मुताबिक कुछ प्रतिष्ठानों को छोड़कर बाकी दुकानें सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक खोलने की अनुमति दी है । साथ ही शाम 07 बजे से सुबह 07 बजे तक टोटल लॉकडाउन लागू रखने के आदेश दिए गए हैं । जिसका पालन कराने पुलिस विभाग को लाकडाऊन के पहले ही दिन सड़क पर उतरना पड़ा । इस सम्बंध में अजाक थाना एसपी रश्मि डाबर ने बताया कि आम जनता अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे और अनावश्यक घर से बाहर निकल रहे हैं । जिन्हें आज समझाइश देकर छोड़ा जा रहा है किंतु कल से ऐसे बिना वजह घूमने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।




