गोंदिया: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना गोंदिया जिला पदाधिकारियों की बैठक आज दिनांक 28 जुलाई 2024 को गोंदिया के शासकीय विश्राम गृह में मनसे जिला संघटक रितेश गर्ग, जिला अध्यक्ष मनीष चौरागड़े इनकी अध्यक्षता में ली गई। जिला संगठक,जिला अध्यक्ष ने बताया कि मुंबई में आयोजित बैठक में मनसे अध्यक्ष राज साहेब ठाकरे ने संपूर्ण महाराष्ट्र में मतदाता को एक सशक्त पर्याय देने लिए के 225 से 250 विधानसभा सीट लड़ने की घोषणा की।
जिसपर गोंदिया जिले में भी जिला पदाधिकारीयो की बैठक में सभी जिला पदाधिकारी ने एक सुर में मनसे गोंदिया जिले की चारो विधानसभा सीट लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार होने की बात उपस्थित पदाधिकारी ने कही,और कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सर्वप्रथम मौका पदाधिकारी व कार्यकर्ता को ही मिलना चाहिए।
जिसपर जिला संघटक व जिला अध्यक्ष ने उनकी मांग को मानते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला संगठक रितेश गर्ग,जिला अध्यक्ष मनीष चौरागढ़े, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा,जिला सतीश कोसरकर, गोंदिया तालुका अध्यक्ष सुरेश ठाकरे ,अर्जुनी मोरगाँव तालुका तालुका अध्यक्ष गुणेश्वर तर्जुने, आमगांव तालुका अध्यक्ष राजेश सोनवाने,सड़क अर्जुनी तालुका अध्यक्ष, बबन बड़ोले,सालेकसा तालुका अध्य्क्ष ब्रजभूसन बैस, गोंदिया शहर अध्यक्ष सुरेश चौधरी, शेतकरी सेना जिला अध्य्क्ष लेखुभाऊ रहांगडाले , महिला सेना जिला उपाध्य्क्ष आशाताई कापगते, विद्यार्थी सेवा तालुका अध्यक्ष अशलेश माड़े,गोंदिया शहर पूर्व अध्यक्ष राजेश नागोसे,अमित अग्रवाल, वीरेंद्र बनकर, विक्रमसिंह कुमार, विजय कोयलवार, दिलीप ढेकवार, राजेश मछिरके आदि मनसे पदाधिकारि व कार्यकरता उपस्थित थे।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने व आभार प्रदर्शन गोंदिया तालुका अध्यक्ष सुरेश ठाकरे ने किया।





