23 C
Gondiā
Wednesday, July 22, 2026
Home हिंदी खबरे डा. आंबेडकर दूर दृष्टी वाले नेता थे – विजय बंसोड

डा. आंबेडकर दूर दृष्टी वाले नेता थे – विजय बंसोड

0
33

गोंदिया. डा. बाबासाहेब आंबेडकर दूर दृष्टी वाले नेता थे. भविष्य में क्या होने वाला है इसकी कल्पना रखकर कार्य करते थे. भारतीय बौध्द महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरत्न आंबेडकर ने भी दूर दृष्टी रखकर बड़ी बैंक की स्थापना की है. कल्याण व नागपुर में डा. बाबासाहेब आंबेडकर मल्टीक्रेडिट को-ऑप बैंक शुरू हो गई है. गोंदिया जिले में बैंक शुरू करने शेअर्स की प्रक्रिया शुरू है. जिससे बौध्द नागरिक अधिकाधिक संख्या में शेअर्स की खरीदी कर अपने जिले में बैंक शुरू करे. उक्त आशय के उद‍्गार भारतीय बौध्द महासभा के राज्य महासचिव विजय बंसोड ने विश्रामगृह में आयोजित भारतीय बौध्द महासभा की सभा को मार्गदर्शन करते हुए व्यक्त किए. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राज्य उपाध्यक्ष महेंद्र मेश्राम, राज्य सदस्य प्रिती रामटेके, इंजि. नरेश मेश्राम, जिलाध्यक्ष सुनिल आवले, गिरीधर मेश्राम, सलाहकार प्रफुल भालेराव आदि उपस्थित थे. प्रस्तावना रखते हुए सुनिल आवले ने बताया कि बौध्दों की आर्थिक प्रगती के लिए हमारा स्वयं का बैंक होना जरुरी है. जिले में 4 हजार शेअर्सधारक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस समय महेंद्र मेश्राम, प्रफुल भालेराव ने भी मार्गदर्शन किया. संचालन व आभार प्रदर्शन देवा शहारे ने किया. इस अवसर पर चंद्रशेखर चव्हान, दीपक बोरकर, भागवत पटले, नुरलाल उके, सुजीत शहारे, ज्योती सावनकर, अल्का कोटांगले, निशा जनबंधु, प्रफुल गजभिये, सुधीर टेंभुर्णे, राजेंद्र साखरे, निलेश गडपायले, धनराज राऊत, अनिरुध्द शहारे, सुनिलकुमार रामटेके, सुप्रिया कोटांगले, डा. राजेंद्र बडोले, गणेश राहुलकर, निर्दोष साखरे, भिमराव भास्कर, अनिल तिरपुडे सहित बड़ी संख्या में भारतीय बौध्द महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

blank