39.9 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे VSS ग्रुप गोंदिया की भव्य रंगोली प्रदर्शनी 21 अक्टूबर से

VSS ग्रुप गोंदिया की भव्य रंगोली प्रदर्शनी 21 अक्टूबर से

0
98

blank

गोंदिया। दीपावली के पावन अवसर पर वीएसएस सामाजिक संस्था गोंदिया द्वारा एक भव्य रंगोली प्रदर्शनी एवं फूड जोन – 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष प्रदर्शनी दीपावली के दूसरे और तीसरे दिन यानी 21 एवं 22 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजे से सिंधी स्कूल प्रांगण, सिंधी कॉलोनी, गोंदिया में आयोजित की जाएगी।संस्था ने शहर के सभी रंगोली कला प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य रंगोली कला के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करना है, जिससे उनके हुनर और रचनात्मकता को व्यापक पहचान मिल सके।

blank

वीएसएस ग्रुप ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा उनकी कला को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, प्रदर्शनी स्थल पर स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे विशेष फूड जोन का भी आनंद लिया जा सकेगा, जो इस आयोजन का अतिरिक्त आकर्षण रहेगा।

blank

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विनोद (गुड्डू) चांदवानी, अध्यक्ष धरम खटवानी, सचिव सुनील संभावनी, दीपक कुकरेजा, सुनील मोटवानी, भूषण रामचंदानी, प्रकाश कोडवानी, अजय गोपालानी, प्रदीप कोडवानी, मोनू शिवदासानी, श्याम वाधवानी, संजय तेजवानी, किशन नागवानी, दीपक आहूजा, सुमिति सतानी, रितेश नागदेव,दिनेश रामानी, रोहित चांदवानी , गोपाल दूम्बानी एवं आरती आडवाणी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस रंगों और स्वाद के अद्भुत संगम का हिस्सा बनें और अपनी उपस्थिति से दीपावली की रौनक बढ़ाएं।

blank