28 C
Gondiā
Friday, July 24, 2026
Home हिंदी खबरे रिंकू आसवानी प्रभाग क्र.२० में लंबे समय से सक्रिय रहकर लोगों के...

रिंकू आसवानी प्रभाग क्र.२० में लंबे समय से सक्रिय रहकर लोगों के बीच बने भरोसेमंद नगरसेवक पद का चेहरा

0
169

गोंदिया। स्थानिय नगर परिषद के 44 वार्डो के 22 प्रभागों के आरक्षण घोषित होते ही नगर परिषद चुनाव की घँटी बज गई है। एक तरफ नगराध्यक्ष पद के लिए ओबीसी जनरल सीट को लेकर दावेदारी की राजनीति गर्मा गई है वही नगरसेवक के लिए राजनीतिक पार्टियों से प्रबल दावेदारों के रूप में चेहरे भी फ्रंट पर दिखाई दे रहे है।

शहर का प्रभाग 20 सिंधी कॉलोनी का मुख्य क्षेत्र है। यहां एक जनरल सीट तो दूसरी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित सीट है। प्रभाग 20 से 1 सीट जनरल होते ही सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य करने वाले रिंकू आसवानी का नाम संभावित उम्मीदवारों में तेजी से उभरकर सामने आ रहा है।रिंकू आसवानी सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष मनोहर आसवानी के बेटे है। इस क्षेत्र में रिंकू भाजपा के सक्रिय और कट्टर कार्यकर्ता है।

रिंकू आसवानी पिछले अनेक वर्षो से क्षेत्र की नागरिकों की समस्या, क्षेत्र में होने वाली विभिन्न समस्या के समाधान एवं क्षेत्र को विकसित और सुविधाओं से सुसज्जित बनाने पर निरंतर कार्य कर रहे है। उनके इन्ही समाजसेवी कार्यो को देख आरक्षण घोषित होते ही प्रभाग 20 से भाजपा से भावी नगरसेवक के रूप में उन्हें अभी से देखा जा रहा है।

गौरतलब है सिंधी कॉलोनी क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। विधायक विनोद अग्रवाल को इस क्षेत्र से बंपर लीड मिली थी। रिंकू आसवानी एवं उनके समर्थक मित्रमंडल को विधायक विनोद अग्रवाल का सदैव भरपूर सहयोग प्राप्त होता रहा है। रिंकू आसवानी को यह नही कह सकते कि वे चुनाव आते ही सक्रिय हुए है। उनका जनसंपर्क प्रतिदिन क्षेत्र में निरंतर जारी है जो उनके भावी नगरसेवक बनने तक का सफर तय करता है। वे जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुँचाने के साथ-साथ व्यवहारिक स्तर पर समाधान कराने में भी आगे रहते हैं। इसी कारण प्रभाग में उनकी पकड़ मज़बूत है और वे नागरिकों के बीच भरोसेमंद चेहरा बन चुके हैं।

प्रभाग क्रमांक 20 में रिंकू आसवानी मौजुदगी
• ‍♂️ लंबे समय से सक्रिय रहकर लोगों के बीच भरोसेमंद चेहरा बने हैं।
• ️सड़क, नाली, सफाई, हॉस्पिटल जैसी स्थानीय समस्याओं पर लगातार काम किया है।
• नागरिकों की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुँचाकर समाधान करवाने में अग्रणी भूमिका।
• प्रभाग के विकास व स्वच्छता के लिए उनकी पहल को लोगों ने सराहा है।
• क्षेत्र में रिंकू आसवानी को लेकर समर्थन और चर्चा दोनों तेज़ी से बढ़ रहे हैं।
• कई नागरिक उन्हें एक मजबूत और ज़मीनी उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं।

blank