27.7 C
Gondiā
Saturday, August 8, 2026
Home हिंदी खबरे श्री विवेकानंद गृह निर्माण कॉलोनी की आमसभा संपन्न

श्री विवेकानंद गृह निर्माण कॉलोनी की आमसभा संपन्न

0
55

गोंदिया,दि.२८ः स्थानीय मामा चौक डब्लिंग कॉलोनी परिसर में स्थित श्री विवेकानंद गृह निर्माण रजिस्टर्ड सोसाइटी की वार्षिक आमसभा संपन्न की गई।सभा की अध्यक्षता विवेकानंद गृह निर्माण रजिस्टर्ड सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी श्रीराम चौरसिया ने की, सर्वप्रथम संस्था सचिव श्री रूपचंद जी बादुले ने प्रस्तावना रखी तथा वार्षिक अहवाल प्रस्तुत किया, उसके पश्चात सेवानिवृत्त सदस्य श्री मधुकर रावजी डुभरे का शॉल श्रीफल से सत्कार किया गया तथा उनकी की गई सेवा कार्यों का संस्था ने आभार माना, वार्षिक आम सभा में आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा वार्षिक शुल्क में बढ़ोतरी ,रखरखाव तथा सफाई व्यवस्था के विषयों में चर्चा की गई।संस्था की खाली जगह में सभा गृह निर्माण के प्रस्ताव को सर्वसमिति से पारित किया गया।नए सदस्यों के रूप में सुनेश दिलीप चौरसिया का स्वागत किया गया। आम सभा में विशेष रूप से श्री चौहान,नंदकिशोर शर्मा,श्री नागपुरे,श्रीमती कुथेताई, श्री त्रिपाठी,सुशांत कुथे,नितिन चौरसिया, राहुल जांगजोड़ उपस्थित थे।अंत में आभार प्रदर्शन सभासद सचिन चौरसिया द्वारा किया गया।

blank